Beyond the Breaking News

TVS King EV MAX 3-Wheeler: Price, Features, Range

Automotive News

TVS King EV MAX 3-Wheeler: Price, Features, Range
ELECTRIC VEHICLETHREE-WHEELERPRICE

TVS Motor Company launches the new electric 3-wheeler, King EV MAX, packed with features, impressive range, and speed, addressing customer concerns about range, speed, and features. It boasts a 179 km range on a full charge, a top speed of 60 km/h, and a 3-hour and 25-minute charging time.

TVS King EV MAX 3Wheeler Price Features Range : भारत में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, टीवीएस मोटर कंपनी ने किंग ईवी मैक्स ने नया 3-व्हीलर लॉन्च किया है, जो कि फीचर लोडेड होने के साथ ही जबरदस्त रेंज और स्पीड से लैस है। टीवीएस ने अपने नए इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर के जरिये ग्राहकों की रेंज, स्पीड और फीचर्स से जुड़ीं चिताओं को कम कर दिया है, क्योंकि यह अपने नाम के अनुसार ही किंग साइज खूबियों से लैस है।दाम भी कमकीमत की बात करें तो टीवीएस किंग ईवी मैक्स की एक्स शोरूम प्राइस 2,95,000 रुपये है। इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पर 6 साल या 1,50,000 किलोमीटर की वॉरंटी ऑफर की जा रही है और साथ ही 3 साल के लिए इसपर 24/7 रोड-साइड-असिस्टेंस भी मिलता है।पावर, रेंज, स्पीड और चार्जिंगटीवीएस किंग ईवी मैक्स में हाई परफॉर्मेंस 51.

2V लिथियम-आयन एलएफपी बैटरी लगी है, जिसे फुल चार्ज करने पर 179 किलोमीटर की रेंज हासिल कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे की है। टीवीएस किंग ईवी मैक्स को ईको मोड में 40 kmph तक, सिटी मोड में 50 kmph तक और पावर मोड में 60 kmph तक की स्पीड से चला सकते हैं। एक दिलचस्प बात यह है कि महज 3 घंटे और 25 मिनट में इसकी बैटरी को फुल चार्ज कर सकते हैं।खूबियों की भरमारटीवीएस किंग ईवी मैक्स की खूबियों की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स से लैस है। इसमें एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, टेलीमैटिक्स और टीवीएस स्मार्टकनेक्ट के माध्यम से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कस्टमाइज़ेबल फ्लीट मैनेजमेंट सॉल्यूशन जैसी सेगमेंट फर्स्ट खूबियां तो हैं ही, साथ ही 31 पर्सेंट ग्रेडेबिलिटी, 500 एमएम तक पानी में चलने की क्षमता, बड़ा केबिन, एर्गोनॉमिक सीटिंग डिजाइन समेत कई सुविधाएं हैं।बड़े काम कीआपको बता दें कि टीवीएस किंग ईवी मैक्स यूजर्स को उनके स्मार्टफोन की मदद से रीयल-टाइम नैविगेशन, अलर्ट और वीइकल डायग्नोस्टिक्स की सुविधा देता है। ऐसे में आप ऑटो चलाते हुए बिना मोबाइल फोन इस्तेमाल किए हुए म्यूजिक सुन सकते हैं और छोटे से डिस्प्ले में मैप भी देख सकते हैं। जल्द ही पूरे देश में डिलीवरी शुरू होगीटीवीएस मोटर कंपनी में कॉमर्शियल मोबिलिटी के बिजनेस हेड रजत गुप्ता का कहना है कि टीवीएस किंग ईवी मैक्स लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए बेहद खास प्रोडक्ट है और हमने लोगों की सुविधा का इसमें पूरा ध्यान रखा है। किंग ईवी मैक्स बेहतर कंफर्ट, कनेक्टिविटी और अडवांस्ड इलेक्ट्रिक प्रोपल्सन का कॉम्बो है। हमने इसे फिलहाल यूपी, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में लॉन्च किया है और आने वाले महीनों में पूरे देश में इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

ELECTRIC VEHICLE THREE-WHEELER PRICE RANGE FEATURES TVS KING EV MAX

 

Philippines Latest News, Philippines Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Telangana: 2-Wheeler License Holders Can Now Add 4-Wheeler Driving Permit OnlineTelangana: 2-Wheeler License Holders Can Now Add 4-Wheeler Driving Permit OnlineThe Telangana government has introduced a new online service allowing 2-wheeler license holders to add a 4-wheeler permit to their existing license. This eliminates the need to apply for a separate license for a new vehicle. The process involves booking a slot for a demo test at a chosen ARTO office, clearing the test, and applying for a permanent driving license with the addition of the new vehicle class.
Read more »

mg windsor ev price: 3 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी emi?mg windsor ev price: 3 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी emi?MG Windsor EV का मिड वेरिएंट Exclusive 1449800 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर आता है। 3 लाख डाउन पेमेंट के बाद रहते हैं 12.46 लाख रुपये का लोन, जिस पर आपको 9% ब्याज दर के साथ 20057 रुपये की EMI देनी होगी।
Read more »

Kia Syros vs Tata Nexon: Engine, Features, Price ComparisonKia Syros vs Tata Nexon: Engine, Features, Price ComparisonThis article compares the Kia Syros and Tata Nexon SUVs in terms of engine options, features, and price. It provides details about the engine specifications and transmission choices for both vehicles, highlighting their key differences. The article also explores the various features offered by each SUV, including infotainment systems, safety features, and comfort amenities.
Read more »

Best 4k UHD TV in IndiaBest 4k UHD TV in IndiaThis news article explores the best 4K UHD TVs available in India, considering factors like picture quality, features, and budget.
Read more »

Auto Expo 2025 में लॉन्च हुई सोलर कार Vayve Eva, 4 लाख रुपये से कीमत शुरू, जानें कब होगी डिलीवरीAuto Expo 2025 में लॉन्च हुई सोलर कार Vayve Eva, 4 लाख रुपये से कीमत शुरू, जानें कब होगी डिलीवरीVayve Eva Solar Car Price Features Range Booking Delivery: वेव मोबिलिटी ने सौर ऊर्जा से चलने वाली ईवी ‘ईवा) को 3.
Read more »

Hyundai और TVS ने मचाया Auto Expo 2025 में धमाल, पेश किए दो Micro Mobility Vehicle!Hyundai और TVS ने मचाया Auto Expo 2025 में धमाल, पेश किए दो Micro Mobility Vehicle!Hyundai TVS Partnership: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में साउथ कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने भारत की दो पहिया वाहन निर्माता TVS के साथ पार्टनरशिप की है.
Read more »



Render Time: 2026-06-11 19:06:51