जैसलमेर में पंचायत समिति सम चौराहा के पास गुरुवार दोपहर एक कार में वायरिंग का काम करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने पास खड़े दूसरे वाहन को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों वाहनों के अगले हिस्से धू-धू कर जलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वायरिंग कार्य कर रहा मैकेनिक दलपतसिंह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए जवाहिर चिकित्सालय...
जैसलमेर में पंचायत समिति सम चौराहा के पास गुरुवार दोपहर एक कार में वायरिंग का काम करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने पास खड़े दूसरे वाहन को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों वाहनों के अगले हिस्से धू-धू कर जलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में वायरिंग कार्य कर रहा मैकेनिक दलपतसिंह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जैसलमेर.
जैसलमेर स्थित पंचायत समिति सम चौराहा के पास कार की वायरिंग दुरुस्त करते समय उसमें शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई और उसने पास खड़े एक अन्य वाहन को चपेट में ले लिया। इससे दोनों वाहनों का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा और वातावरण में काला धुआं फैल गया। इस घटनाक्रम में कार में वायरिंग का काम कर रहा मैकेनिक आग की चपेट में आ गया। इससे उसके हाथ और पांव झुलस गए। यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। झुलसे मैकेनिक दलपतसिंह को आसपास के लोगों ने जवाहिर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की ओर से उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि वह करीब 30 प्रतिशत झुलसा है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।दो वाहनों में आग लगने की इस घटना के तुरंत बाद अग्रिशमन दल को सूचित किया गया। थोड़ी देर में मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार अर्जना निवासी चौथ सिंह अपनी कार की वायरिंग समस्या को दुरुस्त करवाने के लिए मैकेनिक दलपत सिंह के पास लाए थे। बताया जाता है कि मैकेनिक ने वहां खड़ी एक अन्य गाड़ी की बैटरी का उपयोग कर कार की वायरिंग को ठीक करने का प्रयास किया। तारों को जोड़ते समय तेज स्पार्किंग हुई। चूंकि पास में ही पेट्रोल खुला रखा हुआ था, इसलिए स्पार्किंग होते ही पेट्रोल ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से भडक़ी जिससे वहां काम कर रहे मैकेनिक को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे में उसके दोनों पैर और दायां हाथ झुलस गए। घटना स्थल पर मौजूद लोग आग देख कर मदद के लिए आगे आए। आग लगने से कार का आगे का हिस्सा, आगे का ग्लास, टायर और पूरी वायरिंग जल गई। वहीं, जिस जीप की बैटरी से काम किया जा रहा था, उसका भी अगला हिस्सा और टायर जल गए।राजधानी दिल्ली में हाल ही हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद नगरपरिषद जैसलमेर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान तेज किया गया है। अभियान के तहत संचालित होटलों एवं अन्य व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की विशेष जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई भवनों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, जिसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए।Jaisalmer: महावीर हत्याकांड में आधा दर्जन आरोपी दस्तयाब, घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्तJaisalmer: गर्मी की चरम लहर में बिजली सिस्टम फेल… रात में सुकून उमस और विद्युत व्यवधान के हवाले
Hindi News Patrika News Rajasthan News Short Circuit Triggers Fire In Car During Repairs
Philippines Latest News, Philippines Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jaisalmer News Video: दूसरे दिन भी नहीं उठाया शव, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | Body Not Claimed For Second Day Demand For Arrest Of All Accusedखुहड़ी थाना क्षेत्र में युवक के कथित अपहरण और पीट-पीटकर हत्या के मामले में बुधवार को भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण जवाहिर चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर डटे रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक न तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न ही शव उठाया...
Read more »
Jisalmer: Video बांके बिहारी मंदिर में विकसित भारत को लेकर हुईं विशेष प्रार्थना | Special Prayers Offered For A Developed India At Banke Bihari Temple Jaisalmerजैसलमेर शहर के मंदिर पैलेस स्थित बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य के साथ राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना...
Read more »
Jaisalmer News Video: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिला सशक्तती करण पर मंथन | Deliberations On Women Empowerment At Nari Shakti Vandan Programmeमहिला सशक्तीकरण, सामाजिक जागरूकता और अधिकार संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर परिषद सभागार में जिला स्तरीय नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज निर्माण में...
Read more »
जैसलमेर में दो दिन बाद आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट: तापमान 43 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग के अनुमान- मानसून 7 दिन देरी से आएगाJaisalmer heatwave relief upcoming orange alert rain. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
Jaisalmer: स्वर्णनगरी पर सूरज की किरणों ने बोला हमला, 13 दिन बाद पारा 46 डिग्री पर पहुंचा | Golden City Under Siege From Intense Sunlight And Heatस्वर्णनगरी जैसलमेर में गुरुवार को भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ जैसलमेर राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि एक दिन में पारा 3 डिग्री उछल गया। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ी हुई आर्द्रता के कारण चिपचिपी गर्मी ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर...
Read more »
Jaisalmer: महावीर हत्याकांड में आधा दर्जन आरोपी दस्तयाब, घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त | Six Suspects Detained In Mahavir Murder Case In Jaisalmerखुहड़ी थाना क्षेत्र में युवक महावीर सिंह के कथित अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद छह आरोपियों को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एक वाहन भी जब्त किया है और मामले की गहन जांच जारी है। मंगलवार को महावीर सिंह को कथित रूप से रास्ते में रोककर मारपीट के बाद वाहन में ले जाया गया था, बाद में गंभीर हालत...
Read more »




