Beyond the Breaking News

Jisalmer: Video बांके बिहारी मंदिर में विकसित भारत को लेकर हुईं विशेष प्रार्थना | Special Prayers Offered For A Developed India At Banke Bihari Temple Jaisalmer

Govt News Jaisalmer News

Jisalmer: Video बांके बिहारी मंदिर में विकसित भारत को लेकर हुईं विशेष प्रार्थना | Special Prayers Offered For A Developed India At Banke Bihari Temple Jaisalmer
Hindi NewsMandir NewsPatrika News

जैसलमेर शहर के मंदिर पैलेस स्थित बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य के साथ राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना...

जैसलमेर शहर के मंदिर पैलेस स्थित बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य के साथ राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।जैसलमेर.

शहर के मंदिर पैलेस स्थित बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए तथा प्रदेश और देशवासियों के कल्याण की मंगलकामना की। श्रद्धालुओं ने भी भक्ति और आस्था के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।कीर्तनकार कमलकिशोर आचार्य ने बांके बिहारी के भजनों और संकीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों की स्वर लहरियों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। मुख्य पुजारी बृजमोहन रंगा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।इस अवसर पर विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देशभर में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण और सामाजिक विकास की दिशा में सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में आयोजित ऐसे कार्यक्रम राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। समाजसेवी कंवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश ने पिछले वर्षों में विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। महिलाओं के सशक्ततीकरण, युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार, किसानों के उत्थान और आधारभूत संरचनाओं के विकास जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के प्रबंधक डॉ.

उमेश चंद्र पुरोहित, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, मनोहर सिंह दामोदरा, महेंद्र सिंह तंवर, श्याम सिंह देवड़ा, भोजराज सिंह, चंद्रप्रकाश पुरोहित, जयप्रकाश आचार्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रामदेवरा.

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को रामदेवरा में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, ग्रामीणों और देशभर से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। इस दौरान राष्ट्र की प्रगति, प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव महाराज की पावन समाधि पर विशेष पूजा-अर्चना कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर मखमली चादर अर्पित की तथा काजू, बादाम, अखरोट और मिश्री का विशेष प्रसाद चढ़ाया। साथ ही देश में अमन, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने बाबा रामदेव की पारंपरिक रखिया प्रस्तुत कर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित किया।Jaisalmer: गर्मी की चरम लहर में बिजली सिस्टम फेल… रात में सुकून उमस और विद्युत व्यवधान के हवालेJaisalmer: पोकरण में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार Video: मोहनगढ़ में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, मांग पूरी नहीं होने पर 13 से उग्र आंदोलन की चेतावनी

GooglePlease follow us on Google to support us
We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

rpbreakingnews /  🏆 11. in İN

Hindi News Mandir News Patrika News Special Prayers Offered For A Developed India At

 

Philippines Latest News, Philippines Headlines

Similar News: You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बांके बिहारी मंदिर के पास गिरा छज्जा, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्तीबांके बिहारी मंदिर के पास गिरा छज्जा, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल; पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्तीBanke Bihari Mandir Slab Collapsed: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Read more »

वृंदावन- बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा: 9 घायल, 4 की हालत गंभीर; पड़ोसी बोला- बंदर के कूदने से टूटावृंदावन- बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा: 9 घायल, 4 की हालत गंभीर; पड़ोसी बोला- बंदर के कूदने से टूटाVrindavan Banke Bihari Mandir near accident, 6 injured. Follow latest updates on the chajja collapse incident near Banke Bihari Temple, Vrindavan. आंधी के बीच अचानक गिरा जर्जर छज्जा।
Read more »

UP: बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, खून से सने लोग और चीखती महिलाएं; हादसे की तस्वीरेंUP: बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, खून से सने लोग और चीखती महिलाएं; हादसे की तस्वीरेंबांकेबिहारी मंदिर की गलियों में जोखिम में जान, चेन से सो रहे जिम्मेदार। Read latest hindi news (ताजा हिन्दी समाचार) on banke bihari temple, vrindavan accident, balcony collapse - 1 हिन्दी न्यूज़ website.
Read more »

फिरोजाबाद के कैलादेवी मंदिर का बदलेगा स्वरूप, 14.80 करोड़ रुपए से बनेगा भव्य कॉरिडोर - firozabad kailadevi temple to get banke bihari style corridorफिरोजाबाद के कैलादेवी मंदिर का बदलेगा स्वरूप, 14.80 करोड़ रुपए से बनेगा भव्य कॉरिडोर - firozabad kailadevi temple to get banke bihari style corridorफिरोजाबाद के श्री राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की तर्ज पर गलियारा बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 14.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सिया सरोवर का भी सुंदरीकरण होगा।
Read more »

Developed India 2047 का ब्लू प्रिंट तैयार, अर्थव्यवस्था और रोजगार पर फोकसDeveloped India 2047 का ब्लू प्रिंट तैयार, अर्थव्यवस्था और रोजगार पर फोकसPM मोदी के बारह साल पूरे होने पर सरकार ने विकसित भारत का लक्ष्य सामने रखा है. साल 2047 तक देश को पूरी तरह विकसित बनाने के लिए खास योजना तैयार की गई है जिसमें रोजगार, अर्थव्यवस्था, तकनीक और बुनियादी ढांचे पर जोर दिया जाएगा.
Read more »

Jaisalmer News Video: दूसरे दिन भी नहीं उठाया शव, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | Body Not Claimed For Second Day Demand For Arrest Of All AccusedJaisalmer News Video: दूसरे दिन भी नहीं उठाया शव, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | Body Not Claimed For Second Day Demand For Arrest Of All Accusedखुहड़ी थाना क्षेत्र में युवक के कथित अपहरण और पीट-पीटकर हत्या के मामले में बुधवार को भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण जवाहिर चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर डटे रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक न तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा और न ही शव उठाया...
Read more »



Render Time: 2026-08-12 17:05:57