राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में कैंडिडेट्स ने हाथों में बंधे धागे काटे और दुपट्टे उतरवाए। प्रतिबंधित वस्तुएं बाहर उतरवाने पर नजर रखी गई। 27 जिलों में 1221 सेंटरों पर पहली पारी में 2.26 लाख और दूसरी पारी में 2.23 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया। उपस्थिति प्रतिशत 62% रहा।
हाथों में बंधे धागे काटे, दुपट्टे उतरवाए; 27 जिलों में हुई सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम को लेकर पूरी सख्ती बरती गई। चूड़ियां, हाथों में बंधे धागे सहित तमाम प्रतिबंधित चीजों को बाहर ही उतरवा लिया गया था। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हुई। इसके लिए प्रदेश के 27 जिलों में 1221 सेंटर बनाए गए हैं। पहली पारी में 3 लाख 60 हजार 268 में से 2 लाख 26 हजार 852 कैंडिडेट्स शामिल हुए, उपस्थिति प्रवहीं दूसरी पारी में 2 लाख 23 हजार 655 कैंडिडेट्स शामिल हुए। उपस्थिति प्रतिशत 62.
08 प्रतिशत रहा। पहली पारी में शामिल होने वाले 3197 कैंडिडेट्स दूसरी पारी में शामिल ही नहीं हुए। इस साल की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक इस एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही एंट्री दी गई। महिला अभ्यर्थियों से चूड़ियां उतरवाई गईं। हाथों में बंधे धागे काटने के बाद ही एंट्री दी गई। महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे भी सेंटर के बाहर ही उतरवा दिए गए। झुंझुनूं से जयपुर जिले के जमवारामगढ़ पहुंचे अभ्यर्थी श्रवण कुमार ने कहा- एडमिट कार्ड पर लिखे परीक्षा केंद्र के पते पर पहुंचा तो वहां परीक्षा केंद्र की बजाय क्रिकेट का मैदान मिला। मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, जबकि गूगल लोकेशन पर सर्च करने पर भी यही केंद्र आ रहा था। सवाई माधोपुर शहर के एक सेंटर पर 20 मिनट की देरी से मेटल डिटेक्टर पहुंचा। इसकी वजह से पहले बिना मेटल डिटेक्टर की जांच के ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। उधर, पाली शहर में कलेक्ट्रेट के पास स्थित बांगड़ स्कूल में सुबह 9 बजे के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी गई। इतने में प्रश्नपत्र लेकर पहुंची गाड़ी के लिए सेंटर का गेट खोला गया। गाड़ी जैसे ही अंदर गई, उसके पीछे-पीछे कुछ अभ्यर्थी भी घुस गए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने इन अभ्यर्थियों को बाहर निकाल दिया। इस दौरान एक महिला अभ्यर्थी के पिता ने इसका विरोध भी किया। उसने कोर्ट तक जाने की धमकी दे डाली।9,651 पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम पहले दिन रविवार को 2 पारियों में पेपर हुआ। पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर हुआ। दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही एंट्री दी गई। परीक्षा के लिए 12 लाख 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। यह भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में सबसे कम पोस्ट गुजराती में और सबसे ज्यादा पद मैथ्स में हैं। एग्जाम को 4 वर्गों में बांटा गया है, जो 12 से 18 जुलाई 2026 तक होंगे।चित्तौड़गढ़ में महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे सेंटर के बाहर उतरवा दिए गए और फिर एंट्री दी गई। कोटा के उद्योग नगर स्थित इंदिरा गांधी क्षेत्र के सरकारी स्कूल में गेट बंद होने से ठीक पहले युवती दौड़कर पहुंची। टोंक के पास सोनवा स्थित विवेकानंद कॉलेज में महिला कैंडिडेट के हाथ में बंधे धागे को काटने के बाद ही एंट्री दी गई। बांसवाड़ा के डूंगरपुर रोड स्थित गोविंद गुरु कॉलेज व कन्या महाविद्यालय में सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम से पहले अभ्यर्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। अजमेर के चामुंडा माता चौराहा स्थित श्री बालाजी रॉयल पब्लिक स्कूल में रविवार सुबह से कैंडिडेट्स की एंट्री शुरू हो गई थी। कोटा के इंदिरा गांधी नगर स्थित सरकारी स्कूल में कैंडिडेट को मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। जयपुर के गांधी नगर स्थित सरकारी स्कूल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एक-एक कैंडिडेट की जांच के बाद ही एंट्री दी गई।राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरेंबाड़मेर में मानसून कमजोर पड़ा, किसानों की चिंता बढ़ीउत्तराखंड के विकासनगर में हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइडवाराणसी में बादल छाए, बारिश के आसार नहीं'हार्ट ऑफ प्रयागराज' से अब आ रही बदबू
सीनियर टीचर भर्ती RPSC परीक्षा हाथों में धागे दुपट्टा उतरवाना 27 जिले
Philippines Latest News, Philippines Headlines
Similar News: You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पलामू में मानव तस्करी पर कार्रवाई: पुलिस ने 27 नाबालिगों का किया रेस्क्यू, धान रोपाई के लिए ले जा रहे थे बिहार - palamu police rescues 27 minors from human traffickingपलामू पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पड़वा और नावाबाजार थाना क्षेत्रों से 27 नाबालिगों को बचाया। ये नाबालिग लातेहार के मनिका से बिहार के सासाराम में धान रोपाई के लिए ले जाए जा रहे थे, पुलिस जांच में जुटी है।
Read more »
IT Return: AY 2026-27 के लिए 1.7 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल, आखिरी तारीख से पहले आयकर विभाग का बड़ा अलर्टआयकर रिटर्न दाखिल करने वालों के लिए बड़ी खबर! निर्धारण वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल हो चुके हैं।
Read more »
Israel Election 2026: इजरायल में 27 अक्टूबर को होंगे आम चुनाव, आलोचनाओं के बीच पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे पीएम नेतन्याहू | Israel Election 2026 Benjamin Netanyahu Knesset Electionइजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को नेसेट चुनाव होंगे। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली सरकार तय कार्यक्रम के मुताबिक अपना पूरा कार्यकाल पूरा करने की राह पर है।
Read more »
जिला सहकारी बैंक वेतनवृद्धि: निर्णय के 27 दिन बाद भी आदेश जारी नहीं, कर्मचारियों में चिंता - up cooperative bank salary hike delayed after 27 daysप्रदेश के 14 जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों की वेतनवृद्धि का निर्णय 27 दिन बाद भी लागू नहीं हो पाया है, जिससे बैंककर्मी चिंतित हैं। सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने जल्द ही इसे लागू कराने का आश्वासन दिया है, जबकि उच्चस्तरीय प्रक्रिया लंबित...
Read more »
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौतथाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य घायल भी हो गए। आग आधी रात के आसपास लगी और तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। दमकल विभाग ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Read more »
बैंकॉक पब में भीषण आग: 27 लोगों की मौत, कई घायलथाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पब में सोमवार रात भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने मृत्यु संख्या की पुष्टि की। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पब के प्रवेश द्वार से आग तेजी से फैली, कई लोग शौचालयों में शरण लेकर मारे गए। आपातकालीन कर्मचारियों को आधी रात से पहले आग लगने की सूचना मिली थी।
Read more »




