मध्य पूर्व संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने दावा किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. जमाखोरी रोकने के लिए लगातार छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी है.
मध्य पूर्व संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने दावा किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है.
जमाखोरी रोकने के लिए लगातार छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी है. जमाखोरी रोकने के लिए लगातार छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी है.
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मध्य पूर्व संकट के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने के बावजूदकी आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. पिछले चार दिनों में करीब 1.69 करोड़ बुकिंग के मुकाबले 1.72 करोड़ से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की गई. मंत्रालय ने बताया कि किसी भी रिटेल डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर गैस खत्म होने जैसी स्थिति सामने नहीं आई है.
रविवार को ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का स्तर उद्योग स्तर पर बढ़कर लगभग 99 प्रतिशत तक पहुंच गया. सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाने वाले डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड आधारित डिलीवरी भी बढ़कर लगभग 95 प्रतिशत हो गई है. पिछले चार दिनों में लगभग 1.90 लाख छोटे 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर भी बेचे गए, जिनका उपयोग मुख्य रूप से प्रवासी मजदूर करते हैं.
इसके अलावा, पिछले चार दिनों में कुल 25,204 मीट्रिक टन कमर्शियल एलपीजी की बिक्री की गई. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति राज्य सरकारों और उद्योग संगठनों के साथ मिलकर राज्यों और जम्मू-कश्मीर में कमर्शियल एलपीजी बिक्री की योजना तैयार कर रही है. मार्च 2026 से अब तक लगभग 7.37 लाख पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शनों में गैस आपूर्ति शुरू की गई है.
साथ ही अतिरिक्त 2.76 लाख कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है, जिससे कुल संख्या 10.13 लाख तक पहुंच गई है. इसके अलावा लगभग 7.76 लाख नए ग्राहकों का पंजीकरण भी किया गया है. बयान में कहा गया है कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देश भर में लगातार कार्रवाई जारी है. पिछले चार दिनों में देश भर में 6,950 से अधिक छापेमारी की गई है.
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने औचक निरीक्षण तेज कर दिए हैं और कई जगहों पर जुर्माना भी लगाया है. इसी दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के अधिकारियों ने करीब 2,800 पेट्रोल पंपों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर अचानक निरीक्षण किया. इसके अलावा, 428 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि रविवार तक 80 डिस्ट्रीब्यूटरशिप को निलंबित कर दिया गया.
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के बावजूद देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों से स्थानीय एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है. नागरिकों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी नहीं करने की अपील की गई है.
साथ ही अफवाहों से बचने और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने को कहा गया है. एलपीजी उपभोक्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग करने और डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने से बचने का अनुरोध किया गया है. मंत्रालय ने बताया कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और उनके पास पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार मौजूद है.
बयान में कहा गया है कि केंद्र ने डीजल पर निर्यात शुल्क 23 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 16.50 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर निर्यात शुल्क 33 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपए प्रति लीटर कर दिया है. इसके अलावा, पेट्रोल पर निर्यात शुल्क 3 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है. साथ ही, देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है.
Business News In Hindi Petrol Diesl News LPG Cylinder Amidst Middle East Crisis Indian Government State कारोबार पेट्रोल डीजल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
20 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा जहाज 'सिमी', 13 मई को पार किया था होर्मुज - 20000 tonne lpg carrier symi arrives in gujarat after crossing strait of hormuzपश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बावजूद, 20 हजार टन एलपीजी लेकर 'सिमी' जहाज कांडला के दीनदयाल पोर्ट पर सुरक्षित पहुंच गया है। यह जहाज 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत आया, जिसमें 21 क्रू सदस्य सवार थे।
Read more »
Hormuz Crisis: होर्मुज संकट के बीच राहत, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा Symi टैंकर | Hormuz Crisis Symi Lpg Tanker Reaches Kandla Port India Crude Oil Stock ConcernLPG supply India: होर्मुज संकट के बीच 20 हजार टन LPG लेकर Symi टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। मध्य पूर्व तनाव के कारण भारत के कच्चे तेल भंडार में गिरावट और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।
Read more »
LPG Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कमर्शियल LPG सिलेंडर कितना महंगा हुआ ?उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के LPG सिलेंडरों के दामों में बदलाव देखा गया है। 17 मई 2026 को जारी अनुमानित कीमतों के मुताबिक, 14.
Read more »
LPG सिलेंडर की छुट्टी? पुणे के वैज्ञानिकों ने खोजा देश का अपना सस्ता और साफ ईंधन | Pune Scientists Develop Dme As Lpg AlternativeLPG alternative fuel: पुणे की CSIR-NCL लैब के वैज्ञानिकों ने एलपीजी LPG के विकल्प के रूप में 'डाइमिथाइल ईथर' DME नाम का एक स्वदेशी और साफ-सुथरा ईंधन तैयार किया है, जो देश की विदेशी निर्भरता को कम करेगा।
Read more »
भारत में LPG गैस की संकट से अमेरिका के कैलिफोर्निया में बढ़े पेट्रोल के दाम! जानें क्या है कनेक्शनईरान युद्ध और होर्मुज संकट का असर अब पूरी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई पर दिख रहा है. भारत में LPG की कमी के कारण रिफाइनरियों ने मोटर फ्यूल एडिटिव्स का उत्पादन घटाया है, जिससे कैलिफॉर्निया में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं. वैश्विक तेल व्यापार बाधित होने से अमेरिका समेत कई देशों में ईंधन बाजार दबाव में है.
Read more »
Baba Vanga Predictions: क्या बाबा वेंगा ने पहले ही बता दिया था पेट्रोल, डीजल और LPG पर आने वाला संकट? जानें पूरा सचबाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणी को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी भविष्यवाणी को वर्तमान ईंधन संकट से जोड़कर देखा जा रहा है। जानें सोशल मीडिया पर वायरल इन भविष्यवाणियों के दावे का सच क्या है:
Read more »




