Beyond the Breaking News

मारुति सुजुकी का महाविस्तार! हरियाणा के खरखौदा के दूसरे प्लांट में उत्पादन शुरू, सालाना कार निर्माण क्षमता 26.5 लाख यूनिट पार

Maruti Suzuki Kharkhoda Plant Second Unit Producti News

मारुति सुजुकी का महाविस्तार! हरियाणा के खरखौदा के दूसरे प्लांट में उत्पादन शुरू, सालाना कार निर्माण क्षमता 26.5 लाख यूनिट पार
Maruti Suzuki Total Production CapacityMaruti Brezza And Victoris Manufacturing PlantSuzuki Largest Global Car Manufacturing Hub

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने डोमेस्टिक सेल और एक्सपोर्ट मार्केट में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हरियाणा के खरखौदा स्थित अपने अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की दूसरी यूनिट में कॉमर्शियल यानी वाणिज्यिक उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। इस नए प्लांट के चालू होने से कंपनी की कुल उत्पादन...

मारुति सुजुकी का महाविस्तार!

हरियाणा के खरखौदा के दूसरे प्लांट में उत्पादन शुरू, सालाना कार निर्माण क्षमता 26.5 लाख यूनिट पारभारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने डोमेस्टिक सेल और एक्सपोर्ट मार्केट में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हरियाणा के खरखौदा स्थित अपने अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की दूसरी यूनिट में कॉमर्शियल यानी वाणिज्यिक उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। इस नए प्लांट के चालू होने से कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जो भविष्य में इसे सुजुकी के ग्लोबल नेटवर्क का सबसे बड़ा केंद्र बना देगा।मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने हरियाणा के खरखौदा स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के दूसरे यूनिट में कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। दूसरे प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.5 लाख यूनिट है, जिससे खरखौदा प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 5 लाख यूनिट प्रति वर्ष हो गई है। नए एक्सपेंशन के साथ मारुति सुजुकी की हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर और खरखौदा और गुजरात के हंसलपुर स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 26.5 लाख यूनिट हो गई है।आपको बता दें कि जब खरखौदा का यह पूरा प्रोजेक्ट पूरी तरह चालू हो जाएगा, तब इसकी कुल क्षमता 10 लाख वाहन प्रति वर्ष होगी, जिससे यह वैश्विक स्तर पर सुजुकी के सबसे बड़े कार मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में से एक बन जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2022 में इस खरखौदा प्लांट की आधारशिला रखी थी। मौजूदा समय में मारुति सुजुकी इस प्लांट की हाई-टेक असेंबली लाइनों का इस्तेमाल अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी के निर्माण के लिए कर रही है। खरखौदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ ही कंपनी की टॉप सेलिंग मिडसाइज एसयूवी मारुति सुजुकी विक्टोरिस का निर्माण होता है।उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ मारुति सुजुकी पर्यावरण अनुकूल परिवहन, यानी ग्रीन लॉजिस्टिक्स पर भी ध्यान दे रही है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय रेलवे नेटवर्क के माध्यम से 30 लाख से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी करने की एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वित्त वर्ष 2014-15 में मारुति सुजुकी अपनी कुल गाड़ियों का केवल 5 फीसदी हिस्सा ट्रेन के जरिये भेजती थी। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 26.5 फीसदी हो गया है, जिससे सड़कों पर कार्बन एमिशन और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में भारी कमी आई है। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी के लिए यह साल काफी खास होने वाला है। कंपनी जल्द ही अपनी टॉप सेलिंग सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी के साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड सेगमेंट में भी कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने की कोशिशों में लगी है।ओम प्रकाश धीरज, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के अनुभवी जानकार और एक्सपर्ट हैं। वह सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ काम कर रहे हैं। 12 साल का अनुभव रखने वाले ओम ने कार-बाइक, इलेक्‍ट्र‍िक वीकल्‍स समेत अन्य तरह की गाड़ियों पर लॉन्च से लेकर रिव्यू तक व्यापक कवरेज किया है। लगभग 10 हजार से ज्यादा आर्टिकल्‍स के माध्‍यम से इन्होंने देश और दुनिया में चल रहे ऑटो ट्रेंड्स के बारे में विस्तृत जानकारियां दी हैं। रियल टाइम में सही और सटीक जानकारी देकर पाठकों को जागरूक करना हमेशा से ओम का लक्ष्य और काम कर रहा है, जिसमें वह सफल हुए हैं। बतौर ऑटो राइटर ओम का काम सटीकता, विश्वसनीयता और नैतिक जिम्मेदारी जैसे मानकों पर खरा उतरता है। इनके लेख रिसर्च और फैक्ट्स पर आधारित होने के साथ ही कंपनियों की प्रेस रिलीज और डेटा पर बेस्‍ड होते हैं। ओम को स्पष्ट और सहज भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर वर्ग के पाठक ऑटोमोबाइल सेक्‍टर पर जानकारी पा सकें। जर्नलिज्म की डिग्री इन्हें 5Ws और H के पैमानों को सटीकता से कवर करने में हमेशा से मददगार और प्रासंगिक रखने में मददगार रही है। ऑटोमोबाइल राइटर के तौर पर ओम सटीक और सही जानकारी पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। ओम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में बीए और IGNOU से पॉलिटिकल साइंस में एमए के साथ ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा क‍िया है।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Maruti Suzuki Total Production Capacity Maruti Brezza And Victoris Manufacturing Plant Suzuki Largest Global Car Manufacturing Hub Indian Railways Maruti Suzuki 30 Lakh Dispatch Maruti Suzuki Green Logistics Transport New Car Manufacturing Plants In Haryana Maruti Suzuki Production Expansion FY27 मारुति सुजुकी के खरखौदा के दूसरे प्लांट में उत्पा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पिछले 30 दिनों में सिर चढ़कर बोला इस कार का जादू, कंपनी दे रही 33000 रुपये की बंपर छूटपिछले 30 दिनों में सिर चढ़कर बोला इस कार का जादू, कंपनी दे रही 33000 रुपये की बंपर छूटMaruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगनआर) पर इस महीने ग्राहकों को कुल 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट (Maruti Suzuki discount offer) मिल रहा है
Read more »

Maruti Makes AGS Variants More Affordable After Price Cut, Check DetailsMaruti Makes AGS Variants More Affordable After Price Cut, Check DetailsMaruti Suzuki AGS Variants: Maruti Suzuki India announced a price reduction for various models in its Auto Gear Shift (AGS) lineup.
Read more »

Maruti Wagon R ने हासिल किया नया माइलस्टोन, सिर्फ 5.5 साल में बिकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट्सMaruti Wagon R ने हासिल किया नया माइलस्टोन, सिर्फ 5.5 साल में बिकी 10 लाख से ज्यादा यूनिट्सMaruti Suzuki की Wagon R ने नया माइलस्टोन हासिल किया है। इस कार ने मजह 5.
Read more »

Maruti Suzuki: మారుతి సుజుకి నుంచి త్వరలో 5 కొత్త కార్లు, బడ్జెట్ 10 లక్షల్లోపేMaruti Suzuki: మారుతి సుజుకి నుంచి త్వరలో 5 కొత్త కార్లు, బడ్జెట్ 10 లక్షల్లోపేMaruti Suzuki to launch 5 New Moder Cars with below 10 lakhs | Maruti Suzuki: అందుకే మారుతి సుజుకి మార్కెట్‌లో పట్టు మరింతగా సంపాదించేందుకు , కస్టమర్ల సంఖ్య పెంచుకునేందుకు కొత్త కార్లను తీసుకురానుంది.
Read more »

Maruti Suzuki e Vitara Review - Real World Range, Performance & MoreMaruti Suzuki e Vitara Review - Real World Range, Performance & MoreMaruti Suzuki e Vitara Review: Maruti Suzuki is likely to launch its first-ever electric SUV, the e Vitara, in the coming weeks.
Read more »

Maruti मैजिक! पेट्रोल से सस्ती EV, बैटरी के साथ इतने में आएगी e VitaraMaruti मैजिक! पेट्रोल से सस्ती EV, बैटरी के साथ इतने में आएगी e VitaraMaruti e Vitara Full Price List: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने आखिरकार अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara की कीमतों का ऐलान कर दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-06-11 20:02:03