भोपाल में एक बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर एक युवक ने लूट की कोशिश की। उसने बैंककर्मियों पर मिर्च स्प्रे किया, जिससे उनकी आंखों में जलन होने के बावजूद बैंककर्मी उसे पकड़ने का प्रयास किया। लुटेरा भाग निकला, लेकिन पुलिस ने कुछ घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया।
भोपाल में कर्मचारियों की आंखों में मिर्च स्प्रे डाला; खाता खुलवाने घुसा थाभोपाल के एक बैंक में लूट की कोशिश की गई। हेलमेट और मास्क पहने युवक ने बैंक कर्मियों पर मिर्च का स्प्रे कर दिया। आंखों में जलन होने के बावजूद बैंक कर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इससे डरकर लुटेरा भाग निकला। पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे धर दबोचा।वारदात पिपलानी थाना इलाके में धनलक्ष्मी बैंक में शुक्रवार शाम 4 बजे की है। इससे पहले आरोपी खाता खुलवाने की बात कहकर बैंक में पूछताछ करने आया था। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में पूरी
वारदात कैद हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय कुमार (24) को दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने ऑनलाइन गेमिंग एप पर 2 लाख रुपए हारने के बाद बैंक में लूट की योजना बनाई थी। दोस्तों से उधार लिया पैसा और घर से मिले फीस के रुपए भी वह ऑनलाइन गेम में हार चुका था। आरोपी से उसकी मोटरसाइकिल और मिर्च स्प्रे जब्त कर लिए गए हैं।रेंट एंग्रीमेंट दिया तो खाता खोलने से इनकार किया बैंककर्मियों ने पुलिस को बताया कि वे रुटीन वर्क में व्यस्त थे, तभी एक युवक खाता खोलने के नाम पर बैंक में आया। उसने मास्क लगा रखा था। अपना नाम संजय कुमार निवासी उज्जैन बताते हुए उसने खाता खोलने के लिए रेंट एग्रीमेंट की कॉपी दी। बैंक कर्मचारियों ने मास्क उतारने की बात कहते हुए उसे बताया कि इससे खाता नहीं खुल पाएगा। इसके बाद युवक लौट गया। शाम करीब 4 बजे वह दोबारा बैंक में आया। बैंककर्मियों पर पेपर स्प्रे करते हुए कैश काउंटर की ओर बढ़ा। इसी दौरान बैंककर्मी उसे पकड़ने के लिए अपनी सीटों से उठे तो वह गेट से बाहर निकलकर भाग गया।तीन टीमें बनाईं, मुखबिर की मदद से पकड़ा पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया- आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाईं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना की मदद से आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। वह भोपाल से बाहर भागने की कोशिश में था
लूट बैंक मिर्च स्प्रे पुलिस गिरफ्तारी
Philippines Latest News, Philippines Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भोपाल में चार साल की बच्ची से 'गलत' हरकत करने की कोशिशभोपाल में एक युवक ने चार साल की बच्ची से गलत हरकत करने की कोशिश की।
Read more »
बैंक लूट के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिरायालखनऊ और गाजीपुर में हुई मुठभेड़ में दो बैंक लूट आरोपी मारे गए।
Read more »
नागदा में शराब कंपनी से लाखों का लूट, एक पूर्व कर्मचारी भी शामिलउज्जैन के नागदा में एक शराब कंपनी से लाखों का लूट की वारदात हुई है। 5 बदमाशों ने स्पोर्ट्स बाइक से लूट की वारदात अंजाम दिया है।
Read more »
हरियाणा बैंक में चोरों की असफल डकैतीहरियाणा के रेवाड़ी जिले में चोरों ने बैंक में एटीएम चुराने की कोशिश की लेकिन गलती से पासबुक प्रिंटिंग मशीन चुरा ले गए।
Read more »
ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन: युवक ने बैंक लूटने की कोशिश कीमध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में करीब दो लाख रुपये हारने के बाद बैंक लूटने की कोशिश की।
Read more »
ऑनलाइन गेम हारने पर बैंक लूटने की कोशिश, मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल!एक युवक ऑनलाइन गेम में दो लाख रुपये हारने के बाद बैंक लूटने की योजना बनाता है और बैंक कर्मियों के आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर लूट की कोशिश करता है, लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो जाता है.
Read more »




