बरेली के नाथ नगरी में भगवान शिव का दर्शन के लिए आदिनाथ चौराहा जाएं. मनोना धाम में बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने जाते हैं. 51 फुट के हनुमान जी और रामनगर किले का भी दर्शन करें.
नए साल के मौके पर यदि आप बरेली में हैं और न्यू ईयर-2025 में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको यहां की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं. नाथ नगरी बरेली शहर के डमरु चौराहे पर भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर सकते हैं. इस चौराहे को देखने के लिए बरेली के लोग शाम के वक्त यहां आते हैं और फोटो खीचते और वीडियो बनाते हुए दिखते हैं. लोग अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट में इन्हें शेयर भी करते हैं. इस चौराहे का नाम बरेली में आदिनाथ चौराहा रखा गया है.
लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भारी संख्या में इस चौराहे पर इकट्ठा होते हैं और महादेव का दर्शन करते हैं. नए साल के अवसर पर आप बरेली के मनोना धाम जाकर बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर सकते हैं. अगर आप बरेली जिले के आसपास या बरेली मंडल में रहते हैं तो आपको मनोना धाम दर्शन करने के लिए बरेली से 50 किलोमीटर दूर की यात्रा करनी होगी. मान्यता है कि बाबा खाटू श्याम के आशीर्वाद से भक्तों के दुख और बीमारियां दूर होती हैं. बाबा खाटू श्याम मनोना धाम की बरेली जिले में काफी मान्यता है. यहां बरेली मंडल से ही नहीं पूरे देश से लोग आकर मनोना धाम बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर मनोकामना का धागा बांधते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर के महल के द्वारा जो जल दिया जाता है उससे घर के सभी दुख दूर हो जाते हैं और शरीर में जो बीमारियां होती है उसे भी बाबा श्याम अपने आशीर्वाद से दूर करते हैं. मनोरंजन करने के लिए आपको जिला बरेली तहसील आंवला से होते हुए मनोना धाम जाना होता है. नाथ नगरी बरेली में 51 फुट के हनुमान जी के भी दर्शन से भी आप अपने नए साल की शुरूआत कर सकते हैं. बरेली जिले के किला पुल से आते ही आपको 51 सिटी हनुमान जी के दर्शन हो जाते हैं. बड़ी संख्या में मंगलवार और शनिवार के दिन लोग भगवान बालाजी महाराज हनुमान जी के समक्ष जाकर अपनी अर्जी लगाते हैं. ऐसी मान्यता है कि 51 फुट के ये हनुमान जी सभी भक्तों की मुराद पूरी करते हैं. अगर 2025 में आप बरेली आ रहे हैं तो बरेली क्षेत्र के रामनगर घूमना ना भूलें. बरेली जिले का रामनगर का किला महाभारत काल से जुड़ी हुई कहानियां बयां करता है. यहां गदा भी रखा हुआ है जिसे देखने के लिए दूर-दराज से पर्यटक बरेली जाकर इसका दर्शन करते है
बरेली पर्यटन नए साल आदिनाथ चौराहा मनोना धाम बाबा खाटू श्याम हनुमान जी रामनगर किला
Philippines Latest News, Philippines Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भागलपुर में घूमने के लिए स्थित हैं शानदार जगहें, फैमिली संग जरूर बनाएं घूमने का प्लानभागलपुर में घूमने के लिए स्थित हैं शानदार जगहें, फैमिली संग जरूर बनाएं घूमने का प्लान
Read more »
जांजगीर-चांपा में नए साल के लिए 5 बेस्ट पर्यटन स्थलआइए नए साल के लिए जांजगीर-चांपा जिले में घूमने के लिए 5 सुंदर और यादगार पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं।
Read more »
दिल्ली में नए साल की पार्टी के लिए ये जगहें हैं सबसे अच्छेनए साल 2025 के जश्न का मज़ा दिल्ली में और भी खास बनाना चाहते हैं? तो ये पॉपुलर जगहें आपके लिए हैं।
Read more »
नोएडा में नए साल पर घूमने के लिए बेहतरीन जगहेंनोएडा के आसपास की कुछ सुंदर जगहों के बारे में जानकारी, जहाँ आप नए साल को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मना सकते हैं.
Read more »
मुंबई का बांद्रा वंडरलैंड, नए साल का खूबसूरत स्वागतबांद्रा वंडरलैंड मुंबई में नए साल 2025 का जश्न मनाने के लिए एक अनोखा स्थान है।
Read more »
नव वर्ष 2025 की शुरुआतदुनिया भर में नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए तैयारी है।
Read more »




