Beyond the Breaking News

बरेली से 200 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के धाम

TRAVELLING News

बरेली से 200 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के धाम
उत्तराखंडजागेश्वर धाममुक्तेश्वर

बरेली के नजदीक उत्तराखंड में जागेश्वर धाम, मुक्तेश्वर और नीम करोली धाम जैसे धाम हैं जिनमें नए साल पर भी बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं.

अगर आप इस सर्दी घूमने का प्लान बना रहे हैं और ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते हैं, तो बरेली से मात्र 200 किलोमीटर दूर उत्तराखंड का जागेश्वर धाम एक अच्छा डेस्टिनेशन हो सकता है. यहां आप नए साल पर भी घूमने जा सकते हैं. साथ में महादेव के दर्शन कर अपनी मनवांछित मनोकामना मांग सकते हैं. जागेश्वर धाम जाने के लिए बरेली सिटी स्टेशन या इज्जत नगर से ट्रेन द्वारा हल्द्वानी तक जा सकते हैं. हल्द्वानी से आप टैक्सी या बस लेकर जागेश्वर धाम पहुंच सकते हैं.

हल्द्वानी से यहां के लिए टैक्सी का किराया 500 से 800 रुपए और बस का किराया 200 से 500 रुपए के बीच है. बरेली शहर से उत्तराखंड की दूरी 100 किलोमीटर की है. घूमने के लिए आप नैनीताल के मुक्तेश्वर भी जा सकते हैं. यहां इस मौसम में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है. मुक्तेश्वर जाने के लिए आपको बरेली से ट्रेन या बस से हल्द्वानी जाना होगा. हल्द्वानी से आप टैक्सी या बस से मुक्तेश्वर पहुंच सकते हैं. मुक्तेश्वर के पहाड़ देखा आपको अलग एक्सपीरियंस मिलेगा. अगर नए साल पर आप उत्तराखंड का प्लान बना रहे हैं तो यहां जरूर जाएं. उत्तराखंड में बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु बरेली से उत्तराखंड जाते हैं. यहां आप निजी गाड़ी से भी जा सकते हैं. आप बरेली सिटी स्टेशन या इज्जत नगर रेलवे स्टेशन से हल्द्वानी तक रेल से भी जा सकते हैं. आगे बस या टैक्सी लेकर नीम करोली धाम पहुंच सकते हैं. नए साल पर लाखों श्रद्धालु बाबा नीम करोली के सामने आस्था की डुबकी लगाकर शीश नवाते हैं. बरेली से उत्तराखंड भीमताल की दूरी 125 किलोमीटर की है. शीतकालीन समय में उत्तराखंड के भीमताल में भी काफी पर्यटक जाना पसंद करते हैं. भीमताल जाने के लिए आप बरेली से ट्रेन, बस या टैक्सी से अपने परिवार या मित्रों के साथ जा सकते हैं. बरेली से नैनीताल 140 किलोमीटर दूर है. यहां इस मौसम में हर वीकएंड बर्फ देखने हजारों लोग जाते हैं. नए साल पर नैनीताल में भीड़ काफी बढ़ जाती है. पर्यटक यहां बर्फबारी का आनंद लेने अपने परिवार या सगे संबंधियों के साथ आते हैं. बरेली से यहां पहुंचने के लिए आप ट्रेन से हल्द्वानी और हल्द्वानी से बस या टैक्सी से पहुंच सकते हैं. यहां आप नैनी झील में बोटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं

GooglePlease follow us on Google to support us
We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

उत्तराखंड जागेश्वर धाम मुक्तेश्वर नीम करोली धाम बर्फबारी पर्यटन नैनीताल हल्द्वानी बरेली

 

Philippines Latest News, Philippines Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीजिंग से लॉन्च होते ही हाइपरसोनिक मिसाइल को पकड़ लेगा ये रडार, भारत अपने दोस्त से खरीद रहा ‘ग्रेट वॉल’बीजिंग से लॉन्च होते ही हाइपरसोनिक मिसाइल को पकड़ लेगा ये रडार, भारत अपने दोस्त से खरीद रहा ‘ग्रेट वॉल’Voronezh Radar: भारत 6,000 किलोमीटर दूर से चीनी खतरों को बेअसर करने के लिए विशाल 4 अरब डॉलर का दीवार जैसा वोरोनिश रडार को खरीदने की योजना बना रहा है.
Read more »

दिल्ली से महज 250 किलोमीटर की दूर स्थित है यह हिल स्टेशन, मिलेगा जन्नत जैसा एहसासदिल्ली से महज 250 किलोमीटर की दूर स्थित है यह हिल स्टेशन, मिलेगा जन्नत जैसा एहसासदिल्ली से महज 250 किलोमीटर की दूर स्थित है यह हिल स्टेशन, मिलेगा जन्नत जैसा एहसास
Read more »

केदारनाथ धाम में मंदिर में जूते पहनकर घुसने का मामलाकेदारनाथ धाम में मंदिर में जूते पहनकर घुसने का मामलाकेदारनाथ धाम से आधा किलोमीटर दूर मौजूद श्री भैरव मंदिर में जूते पहनकर घुसने और मूर्तियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
Read more »

बरेली के कुदेशिया फ्लाईओवर पर लगाए गए हैं त्रिशूल, दूर- दूर से देखने आते हैं श्रद्धालुबरेली के कुदेशिया फ्लाईओवर पर लगाए गए हैं त्रिशूल, दूर- दूर से देखने आते हैं श्रद्धालुबरेली का कुदेशिया फ्लाईओवर कुतुबखाना से नैनीताल तक की सड़क को जोड़ता है. हाल ही में नगर निगम ने इस फ्लाईओवर पर लगे लाइट के खंभों पर त्रिशूल लगाया है. त्रिशूल भगवान भोलेनाथ की आस्था का प्रतीक माना जाता है. फ्लाईओवर के खंभों पर लगे त्रिशूल दूर से ही आकर्षित दिखता है.
Read more »

लखनऊ की शान: शुक्ला चाट कॉर्नरलखनऊ की शान: शुक्ला चाट कॉर्नरलखनऊ हजरतगंज में स्थित शुक्ला चाट कॉर्नर की लोकप्रियता के कारण लोग 10 किलोमीटर दूर से चाट खाने आते हैं.
Read more »

गोंडा के रामनाथ आरोग्य धाम में आयुर्वेदिक उपचार से दूर-दूर से मरीज पहुंचते हैंगोंडा के रामनाथ आरोग्य धाम में आयुर्वेदिक उपचार से दूर-दूर से मरीज पहुंचते हैंउत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित 'रामनाथ आरोग्य धाम' आयुर्वेदिक उपचार के लिए दूर-दूर से मरीजों को आकर्षित कर रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-07-13 00:51:03