Beyond the Breaking News

जून का महीना खगोलविदों के लिए खास, ग्रहों की परेड होगी 11 से 15 जून तक

Science News

जून का महीना खगोलविदों के लिए खास, ग्रहों की परेड होगी 11 से 15 जून तक
खगोलविदों के लिए खासजून का महीनाग्रहों की परेड

जून का महीना खगोलविदों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की परेड सिर्फ 11 से 15 जून के बीच ही नहीं बल्कि इस पूरे महीने दिखेगी। इस दौरान कई रोचक खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी, जो ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से भी खास है।

11 से 15 जून ही नहीं, पूरे महीने दिखेगा आसमान में अद्भुत 'प्लैनेट परेड', जानें क्या है ‘एक्लिप्टिक’IANS नई दिल्ली, 11 जून । जून का महीना इस बार खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। ग्रहों की प्लैनेट परेड सिर्फ 11 से 15 जून के बीच ही नहीं बल्कि इस पूरे महीने दिखेगा। जून के महीने में आसमान में कई रोचक खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी, जो ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से भी खास है।अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, 11 से 15 जून के बीच सूर्यास्त के बाद आकाश में ग्रहों की सुंदर श्रृंखला दिखाई देगी, जिसमें बुध, शुक्र और बृहस्पति प्रमुख रहेंगे। सबसे खास बात यह है कि 11 से 15 जून के बीच यह दृश्य और भी स्पष्ट होगा, जब बुध भी शुक्र और बृहस्पति के साथ जुड़कर एक छोटी लेकिन आकर्षक कतार बनाएगा। यह दृश्य सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी क्षितिज के पास देखा जा सकेगा। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर लगभग एक ही काल्पनिक रास्ते पर घूमते हैं, जिसे ‘एक्लिप्टिक’ कहा जाता है। इसी कारण पृथ्वी से देखने पर ग्रह कभी-कभी आसमान के एक ही हिस्से में एक साथ दिखाई देते हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे वे एक कतार में खड़े हों। इस दौरान शुक्र सबसे चमकीला ग्रह होगा, जिसे आसानी से पहचाना जा सकता है। वह बृहस्पति के पास दिखाई देगा, जिससे यह जोड़ी और भी आकर्षक लगेगी। वहीं, बुध ग्रह क्षितिज के बेहद करीब रहेगा, इसलिए उसे देखने के लिए साफ पश्चिमी आकाश और सही समय का ध्यान रखना जरूरी होगा। नासा के अनुसार, जून महीने में केवल यह ग्रहों की परेड ही नहीं, बल्कि कई अन्य खगोलीय घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। 9 जून के आसपास पहले ही शुक्र और बृहस्पति का बेहद नजदीकी मिलन दिखा, जिसमें दोनों ग्रह एक-दूसरे के बहुत करीब नजर आए। अब 17 जून को एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिल सकती है, जब चंद्रमा शुक्र के सामने से गुजरता हुआ दिखाई देगा। इसे ‘लूनर ऑकल्टेशन’ कहा जाता है। इस दौरान कुछ स्थानों से देखने पर ऐसा लगेगा जैसे शुक्र कुछ समय के लिए चंद्रमा के पीछे छिप गया हो। इसके अलावा 21 जून को ‘समर सोल्स्टिस’ यानी खगोलीय गर्मियों की शुरुआत होगी। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात लेकर आता है। इसी समय से आधिकारिक रूप से गर्मियों का मौसम खगोलीय रूप में शुरू माना जाता है। जून का महीना रात के आकाश को और भी खास बनाता है क्योंकि इस दौरान ‘समर ट्रायंगल’ भी स्पष्ट दिखाई देने लगता है, जो वेगा, अल्टेयर और डेनेब जैसे चमकीले तारों से मिलकर बनता है। इसके आसपास कई डीप-स्काई ऑब्जेक्ट्स भी देखे जा सकते हैं, जो टेलीस्कोप से देखने पर बेहद आकर्षक लगते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पूरे महीने आसमान में ग्रहों, चंद्रमा और तारों का यह संयोजन खगोल प्रेमियों और फोटोग्राफर्स के लिए एक सुनहरा अवसर है। हालांकि, बुध ग्रह को देखने के लिए खास सावधानी और सही दिशा का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि वह सूर्य के पास क्षितिज के बेहद नीचे रहेगा। कुल मिलाकर, जून का महीना खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है, खास बात है कि जून का महीना खगोल विज्ञान के शौकीनों के साथ-साथ ज्योतिष में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी खास है। 11 से 15 जून के बीच आसमान में दिलचस्प खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, शुक्र, गुरु और बुध ग्रह एक ही दिशा में एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई देंगे। ज्योतिष शास्त्र में इन तीनों ग्रहों को शुभ माना जाता है। गुरु ग्रह अति शुभ और ज्ञान, सौभाग्य के साथ उन्नति का प्रतीक है, शुक्र को प्रेम, भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। वहीं, बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल, शिक्षा और व्यापार से जुड़ा माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन तीनों शुभ ग्रहों का एक साथ दिखाई देना सभी यानी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डाल सकता है। माना जा रहा है कि कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान करियर, कारोबार, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसका प्रभाव हर व्यक्ति की जन्म कुंडली और ग्रह स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

GooglePlease follow us on Google to support us
We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

खगोलविदों के लिए खास जून का महीना ग्रहों की परेड ज्योतिष शास्त्र भुवन ग्रह शुक्र ग्रह बुध ग्रह

 

Philippines Latest News, Philippines Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बागपत का दोहरा हत्याकांड: 11 साल पहले रखी गई थी रंजिश की नींव, अब तक तीन हत्याएं - bagpat double murder 11 year old feud leads to revenge killingsबागपत का दोहरा हत्याकांड: 11 साल पहले रखी गई थी रंजिश की नींव, अब तक तीन हत्याएं - bagpat double murder 11 year old feud leads to revenge killingsबागपत में हुए दोहरे हत्याकांड की जड़ें 11 साल पुरानी रंजिश में हैं, जो 2015 में शराब के ठेके पर हुए विवाद से शुरू हुई थी। मंगलवार को वरुण लुहारी ने अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए सोहनलाल और किशनलाल के परिवार पर हमला कर दिया।
Read more »

सात समंदर पार पहुंचा सहरसा के किसान का मखाना, नौकरी छोड़ शुरू किया ये काम; अब सालाना कमाई ₹13.50 लाख - saharsa farmer rs 13 lakh success in makhana fish farmingसात समंदर पार पहुंचा सहरसा के किसान का मखाना, नौकरी छोड़ शुरू किया ये काम; अब सालाना कमाई ₹13.50 लाख - saharsa farmer rs 13 lakh success in makhana fish farmingसहरसा के विनोद मुखिया ने 15 एकड़ में मखाना उत्पादन और मछली पालन कर सालाना 13.
Read more »

ओडिशा में DRDO आज करेगा अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण, सुरक्षा के लिए खाली कराए गए 11 गांव - drdo to test advanced missile in odisha 11 villages evacuatedओडिशा में DRDO आज करेगा अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण, सुरक्षा के लिए खाली कराए गए 11 गांव - drdo to test advanced missile in odisha 11 villages evacuatedडीआरडीओ आज चांदीपुर के आईटीआर परिसर से एक अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण करेगा, जिसके लिए 11 गांवों को खाली कराकर 11,442 लोगों को अस्थायी शिविरों में रखा गया है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है, और परीक्षण दोपहर 2 बजे के बाद होने की संभावना...
Read more »

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: कश्मीर से लौट रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, लखनऊ के 11 यात्री घायल - accident on ganga expressway 11 lucknow travelers injured car hits divider after driver dozes offगंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: कश्मीर से लौट रही स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, लखनऊ के 11 यात्री घायल - accident on ganga expressway 11 lucknow travelers injured car hits divider after driver dozes offअमरोहा में गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में जम्मू-कश्मीर से लौट रहे लखनऊ के एक ही परिवार के 11 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
Read more »

Weather Update: भीषण गर्मी के बाद मिलेगी राहत, 11 से 14 जून के बीच राजस्थान में बदलेगा मौसम, होगी बारिश | Rajasthan Weather Update 11 To 14 June Rain Thunderstorm AlertWeather Update: भीषण गर्मी के बाद मिलेगी राहत, 11 से 14 जून के बीच राजस्थान में बदलेगा मौसम, होगी बारिश | Rajasthan Weather Update 11 To 14 June Rain Thunderstorm AlertRajasthan Weather News: आंधी-बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार। कई संभागों में 60 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती है तेज आंधी। पश्चिमी विक्षोभ का असर: जयपुर, अजमेर, भरतपुर समेत कई जिलों में मेघगर्जन और बारिश की संभावना।
Read more »

Planetary Alignment: 11 से 15 जून एक ही कतार में सजे नजर आएंगे शुक्र, गुरु और बुध, जानें कब और कैसे देखें | Planetary Alignment 2026 Venus Jupiter MercuryPlanetary Alignment: 11 से 15 जून एक ही कतार में सजे नजर आएंगे शुक्र, गुरु और बुध, जानें कब और कैसे देखें | Planetary Alignment 2026 Venus Jupiter MercuryVenus, Jupiter and Mercury Planet Parade June 2026 : 11 से 15 जून 2026 के बीच आसमान में दिखेगा दुर्लभ Planetary Alignment। जानिए कब, कहां और कैसे देखें शुक्र, बुध और बृहस्पति की खास युति।
Read more »



Render Time: 2026-07-14 06:32:00