Beyond the Breaking News

जहां सवारी-वहीं ब्रेक; चंडीगढ़ में दौड़ रहे 40 हजार ऑटो, निगरानी के लिए सिर्फ एक इंस्पेक्टर, कैसे रुकेगी मनमानी? - chandigarh 40k autos one inspector monitoring crisis

Chandigarh Auto Rickshaws News

जहां सवारी-वहीं ब्रेक; चंडीगढ़ में दौड़ रहे 40 हजार ऑटो, निगरानी के लिए सिर्फ एक इंस्पेक्टर, कैसे रुकेगी मनमानी? - chandigarh 40k autos one inspector monitoring crisis
Auto Monitoring CrisisTraffic Violations ChandigarhMVI Posts Chandigarh

चंडीगढ़ में 40 हजार ऑटो और ई-रिक्शा की निगरानी के लिए सिर्फ एक इंस्पेक्टर है, जिससे सड़कों पर मनमानी बढ़ गई है। एमवीआई के तीन पद समाप्त होने और भर्ती न होने से यातायात नियमों का उल्लंघन और आपराधिक घटनाएं आम हो गई हैं।

जहां सवारी-वहीं ब्रेक; चंडीगढ़ में दौड़ रहे 40 हजार ऑटो, निगरानी के लिए सिर्फ एक इंस्पेक्टर, कैसे रुकेगी मनमानी?

चंडीगढ़ में 40 हजार ऑटो और ई-रिक्शा की निगरानी के लिए सिर्फ एक इंस्पेक्टर है, जिससे सड़कों पर मनमानी बढ़ गई है। एमवीआई के तीन पद समाप्त होने और भर्तीएमवीआई के तीन पद समाप्त, भर्ती न होने से व्यवस्था चरमराई।शहर में करीब 40 हजार ऑटो और ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन उनकी निगरानी और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था लगभग न के बराबर है। हालत यह है कि जहां सवारी दिखी, वहीं ऑटो चालक ब्रेक लगा देते हैं। ट्रैफिक लाइटों, चौक-चौराहों, बाजारों और बस स्टैंड के बाहर ऑटो की कतारें आम हो चुकी हैं। इससे रोजाना जाम की स्थिति बनती है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हजारों ऑटो सड़कों पर चल रहे हैं तो उनकी जांच और निगरानी कौन करेगा, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथाॅरिटी में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के चार पद स्वीकृत थे, लेकिन समय पर भर्ती न होने के कारण तीन पद समाप्त हो चुके हैं। फिलहाल केवल एक पद बचा है और उस पर भी नियमित नियुक्ति नहीं हो सकी है।शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और ट्रैफिक लाइटों के आसपास ऑटो चालकों का जमावड़ा आम बात हो गई है। सवारी की तलाश में चालक सड़क किनारे या कई बार सड़क के बीच तक वाहन रोक देते हैं। इससे पीछे चल रहे वाहनों की गति प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बन जाती है। सेक्टर-7 निवासी प्रभजोत का कहना है कि कई बार लगातार हार्न बजाने के बावजूद ऑटो चालक वाहन नहीं हटाते। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।हजारों की संख्या में ऐसे ऑटो चालक भी सड़कों पर वाहन चला रहे हैं जिनके पास या तो वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है या उनके दस्तावेज अधूरे हैं। नियमित जांच के अभाव में ऐसे चालक बेखौफ होकर वाहन संचालित कर रहे हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान किए जाते हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई केवल आटो चालकों के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी प्रकार के नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की जाती है।ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़क पर दिखाई देने वाले नियम उंल्लघनों के आधार पर चालान किए जाते हैं। वहीं परमिट, फिटनेस, दस्तावेज और व्यावसायिक वाहनों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जिम्मेदारी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथाॅरिटी की होती है, लेकिन एसटीए में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी के कारण नियमित जांच प्रभावित हो रही है।स्टेट ट्रांसपोर्ट अथाॅरिटी में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के चार पद स्वीकृत थे। समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने के कारण इनमें से तीन पद समाप्त हो गए। बची हुई एक पोस्ट पर भी अभी तक नियमित नियुक्ति नहीं हो पाई है। एसटीए अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि नए नियम पूरी तरह लागू न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है। पहले चंडीगढ़ में पंजाब के परिवहन नियम लागू होते थे, लेकिन अब केंद्रीय नियम लागू किए गए हैं। नए नियमों के तहत भर्ती प्रक्रिया और सेवा शर्तों को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण नियुक्तियां लंबित हैं।फिलहाल एसटीए ने अधिकारी सौरभ विनायक को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर का प्रभार सौंप रखा है। ऐसे में एक अधिकारी के लिए पूरे शहर के व्यावसायिक वाहनों की निगरानी करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। परिवहन विशेषज्ञों का कहना है कि जब निरीक्षण और जांच व्यवस्था कमजोर होगी तो नियमों की पालना सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाएगा।ऑटो चालकों की मनमानी केवल यातायात तक सीमित नहीं है। इस वर्ष अब तक करीब एक दर्जन ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें आटो चालकों या उनके साथियों पर आपराधिक वारदातों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार कई मामलों में बाहरी राज्यों से आए यात्रियों को निशाना बनाया गया। आरोपित ऑटो चालक यात्रियों को सुनसान स्थानों पर ले गए और अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट भी की गई।

GooglePlease follow us on Google to support us
We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Auto Monitoring Crisis Traffic Violations Chandigarh MVI Posts Chandigarh STA Chandigarh Unregulated Autos Auto Driver Crimes Road Safety Chandigarh Transport Department Issues Chandigarh Chandigarh News Chandigarh Latest News Chandigarh News In Hindi Chandigarh Samachar

 

Philippines Latest News, Philippines Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

West Asia Crisis: ट्रंप ने माना ईरान ने मार गिराया अमेरिका का गश्ती अपाचे हेलिकॉप्टर, बोले- सेना देगी जवाबWest Asia Crisis: ट्रंप ने माना ईरान ने मार गिराया अमेरिका का गश्ती अपाचे हेलिकॉप्टर, बोले- सेना देगी जवाबWest Asia Crisis: ट्रंप ने माना ईरान ने मार गिराया अमेरिका का गश्ती अपाचे हेलिकॉप्टर, बोले- सेना देगी जवाब West Asia Crisis Donald Trump confirms Iran shot down
Read more »

चंडीगढ़ में आज कैब ड्राइवरों की जागरूकता रैली, 40 कैबों का काफिला पहुंचेगा सेक्टर-17 - chandigarh cab drivers rally today for fair fares protestचंडीगढ़ में आज कैब ड्राइवरों की जागरूकता रैली, 40 कैबों का काफिला पहुंचेगा सेक्टर-17 - chandigarh cab drivers rally today for fair fares protestट्राई सिटी कैब ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन आज चंडीगढ़ में 40 कैबों के साथ जागरूकता रैली निकाल रहा है। यह रैली 16 जून के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ऐप-आधारित कैब ड्राइवरों की उचित किराया दरों और नीतियों को लागू करने की मांग को लेकर है, क्योंकि वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे...
Read more »

West Asia Crisis: 'ईरान ने खो दिया मौका, अब चुकानी होगी कीमत', ट्रंप ने दी धमकी; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनावWest Asia Crisis: 'ईरान ने खो दिया मौका, अब चुकानी होगी कीमत', ट्रंप ने दी धमकी; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनावWest Asia Crisis: 'ईरान ने खो दिया मौका, अब चुकानी होगी कीमत', ट्रंप ने दी धमकी; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव West Asia Crisis Donald Trump threaten iran says they missed
Read more »

गोंडा जंक्शन से कचहरी स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम शुरू, नॉन इंटरलाकिंग कार्य के लिए निरस्त होंगी 40 ट्रेन - gonda third rail line work begins 40 trains canceledगोंडा जंक्शन से कचहरी स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम शुरू, नॉन इंटरलाकिंग कार्य के लिए निरस्त होंगी 40 ट्रेन - gonda third rail line work begins 40 trains canceledगोंडा जंक्शन से कचहरी रेलवे स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है, जिसके लिए 10 जून से 9 जुलाई तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस कार्य के चलते 40 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और 53 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जिसका निरीक्षण 10 जुलाई को...
Read more »

रिश्वत नहीं दी तो फ्रीज कराया खाता, जमशेदपुर में 40 हजार लेते SBI एजेंट CBI के हत्थे चढ़ा - cbi arrests sbi agent in jamshedpur for 40k bribe manager under probeरिश्वत नहीं दी तो फ्रीज कराया खाता, जमशेदपुर में 40 हजार लेते SBI एजेंट CBI के हत्थे चढ़ा - cbi arrests sbi agent in jamshedpur for 40k bribe manager under probeसीबीआई ने जमशेदपुर में एसबीआई के एक एजेंट सलित भगत को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत लोन स्वीकृत कराने और सैलरी अकाउंट से होल्ड हटाने के एवज में ली जा रही थी, जिसमें बैंक मैनेजर जयबाला बिरुआ की भूमिका की भी जांच हो रही है।
Read more »

पंजाब में आंधी के कारण बच्चे की मौत: मानसा में लोहे का गेट ऊपर गिरा; 4 दिन बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्टपंजाब में आंधी के कारण बच्चे की मौत: मानसा में लोहे का गेट ऊपर गिरा; 4 दिन बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्टPunjab & Chandigarh Heatwave Alert. Follow Punjab Chandigarh Latest Updates. पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चंडीगढ़ और राज्य के 9 जिलों में आज हीट वेव चलेगी।
Read more »



Render Time: 2026-07-13 00:28:25