Beyond the Breaking News

खुद 5 बच्चों का बाप, लेकिन दूसरे की पत्नी पर थी नजर... बरेली में सोते हुए परिवार को तेजाब से नहलाया, 24 घंटे में पुलिस ने सिखाया सबक

Bareilly Acid Attack Sheeshgarh News

खुद 5 बच्चों का बाप, लेकिन दूसरे की पत्नी पर थी नजर... बरेली में सोते हुए परिवार को तेजाब से नहलाया, 24 घंटे में पुलिस ने सिखाया सबक
Umesh Kashyap Half Encounter BareillyOne Sided Lover Acid Attack UPCO Ajay Kumar Bareilly Police

UP के बरेली में शादी से इनकार करने पर पांच बच्चों के पिता उमेश ने एक परिवार के 4 लोगों पर तेजाब फेंका. बरेली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हाफ एनकाउंटर में आरोपी को पैर में गोली मारकर दबोचा...

खुद 5 बच्चों का बाप, लेकिन दूसरे की पत्नी पर थी नजर... बरेली में सोते हुए परिवार को तेजाब से नहलाया, 24 घंटे में पुलिस ने सिखाया सबक UP के बरेली में शादी से इनकार करने पर पांच बच्चों के पिता उमेश ने एक परिवार के 4 लोगों पर तेजाब फेंका.

बरेली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हाफ एनकाउंटर में आरोपी को पैर में गोली मारकर दबोचा... उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. गांव के ही एक सिरफिरे शख्स ने एक शादीशुदा महिला द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर खौफनाक बदला लिया. आरोपी ने रात के वक्त घर में घुसकर महिला, उसके पति और दो मासूम बच्चों पर तेजाब उड़ेल दिया.

इस जानलेवा हमले में चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना शीशगढ़ इलाके में रहने वाली पीड़ित महिला लक्ष्मी ने अस्पताल के बिस्तर से रोते हुए इस भयानक रात का खौफनाक मंजर बयां किया. दरअसल, वारदात के वक्त लक्ष्मी, उसके पति और दोनों बच्चे चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर गहरी नींद में सो रहे थे.

तभी गांव का ही रहने वाला आरोपी उमेश कश्यप छत के रास्ते दबे पांव घर में दाखिल हुआ. उसने बिना कुछ सोचे-समझे मच्छरदानी के ऊपर से ही पूरे परिवार पर तेजाब उड़ेल दिया और चीख-पुकार मचने पर मौके से फरार हो गया. तेजाब की तपन से पूरा परिवार बुरी तरह झुलस गया.

हवा में तिनके की तरह उड़े नन्हें मियां, बरेली के तूफान वाले वीडियो ने मचाई सनसनी'सड़क पर नमाज न पढ़ने' वाले CM योगी के बयान का मौलाना ने किया समर्थनअस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही पीड़िता लक्ष्मी ने पुलिस को दिए बयान में बताया,"उमेश कश्यप काफी समय से मुझे परेशान कर रहा था और जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था. मैंने उससे साफ कह दिया था कि मैं जैसी भी हूं, अपने पति और दो बच्चों के साथ बेहद खुश हूं.

उमेश खुद शादीशुदा है, उसकी पत्नी है और उसके 5 बच्चे हैं. मना करने पर वह मेरे बच्चों की जान का दुश्मन बन गया था. वह लगातार धमकी देता था कि अगर शादी नहीं की तो तेरे पति और बच्चों को जान से मार दूंगा, लेकिन हमें यह अंदाजा नहीं था कि वह हमारे साथ इतनी बड़ी और खौफनाक वारदात कर देगा.

"पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. थाना शीशगढ़ पुलिस ने तत्काल संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित कीं. बरेली के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थीं. इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी थाना शीशगढ़ क्षेत्र के पास ही एक नहर के किनारे छिपा हुआ है.

पुलिस टीम ने जब घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा, तो आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर सीधे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी उमेश कश्यप के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.

पैर में गोली लगने के कारण आरोपी और घायल सिपाही दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां से आरोपी को सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Umesh Kashyap Half Encounter Bareilly One Sided Lover Acid Attack UP CO Ajay Kumar Bareilly Police Laxmi Acid Attack Victim Statement Crime News Bareilly 2026 बरेली एसिड अटैक शीशगढ़ उमेश कश्यप हाफ एनकाउंटर बरेली एकतरफा आशिक का एसिड अटैक UP CO अजय कुमार बरेली पुलिस लक्ष्मी एसिड अटैक पीड़िता का बयान क्राइम न्यूज बरेली 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीते 24 घंटे में झारखंड का पारा बढ़ा, मेदिनीनगर में सुपरहॉट तापमानबीते 24 घंटे में झारखंड का पारा बढ़ा, मेदिनीनगर में सुपरहॉट तापमानबीते 24 घंटों में झारखंड में तापमान में वृद्धि हुई है। मेदिनीनगर में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि गुमला में बारिश भी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने 19 मई को राज्य के कई जिलों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि वज्रपात से जिलों में बारिश हो सकती है।
Read more »

VIDEO: दिनदहाड़े सड़क पर छेड़छाड़ का शिकार हुई कॉमेडियन केली, फेंककर मारी मनचले को चप्पल | Comedian Kelly Collette Sexual Assault By 24 Years E Bike Rider He Also Previously Attacked 24 WomenVIDEO: दिनदहाड़े सड़क पर छेड़छाड़ का शिकार हुई कॉमेडियन केली, फेंककर मारी मनचले को चप्पल | Comedian Kelly Collette Sexual Assault By 24 Years E Bike Rider He Also Previously Attacked 24 WomenComedian Kelly Collette: कॉमेडियन केली कोलेट ने अपने साथ हुई सरेआम छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने बताया कि कैसे एक लड़का साइकिल पर आया और उसने उन्हें पीछे मारा, लेकिन वह घबराई नहीं उन्होंने उसका पीछा किया और उसे चप्पल फेंककर भी मारी। इसके बाद उन्होंने एक बड़ा और कदम...
Read more »

पलामू प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 24 लिपिकों का तबादला, 1 सप्ताह के भीतर नए कार्यालय में करेंगे काम - palamu 24 clerks transferred in district administration reshuffleपलामू प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 24 लिपिकों का तबादला, 1 सप्ताह के भीतर नए कार्यालय में करेंगे काम - palamu 24 clerks transferred in district administration reshuffleपलामू जिले में लंबे समय से चल रहे कयासों के बीच आखिरकार 24 लिपिकों का तबादला कर दिया गया है। उपायुक्त कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर अपने नए कार्यालय में योगदान देना होगा और 31 मई से स्वतः विरमित माना...
Read more »

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मई 2026साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 मई 2026इस हफ्ते वृषभ राशि के सूर्यदेव और बुधदेव स्थिरता और सावधानी भरी प्लानिंग को बढ़ावा देंगे। मिथुन राशि में गोचर कर रहे शुक्रदेव और गुरुदेव बातचीत, यात्रा और सीखने के लिए अच्छा माहौल बनाएंगे। मेष के मंगलदेव आपको साहसी और फुर्तीला बनाए रखेंगे। चंद्रदेव की बदलती चाल से मूड में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए धैर्य और तर्क के साथ अपनी भावनाओं को संतुलित रखें।यह सप्ताह भावनात्मक विकास और नए संवाद लेकर आ रहा है।
Read more »

Saptahik Rashifal 18-24 May 2026: इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, करियर में तरक्की के योग | Saptahik Rashifal 18 24 May 2026 Hindi Mesh To Meen Weekly Horoscope This WeekSaptahik Rashifal 18-24 May 2026: इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, करियर में तरक्की के योग | Saptahik Rashifal 18 24 May 2026 Hindi Mesh To Meen Weekly Horoscope This WeekWeekly Horoscope 18-24 May 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल। करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में क्या होंगे बदलाव।
Read more »

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि की, दी 17 हजार की सैलरीउत्तर प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि की, दी 17 हजार की सैलरीयूपी के 24 हजार अनुदेशकों को बड़ी सौगात: अब मिलेगी 17 हजार सैलरी, महिला कर्मचारियों को 6 महीने मैटरनिटी लीव
Read more »



Render Time: 2026-06-11 19:12:25