अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि इस हफ़्ते उन्होंने ओमान की खाड़ी में तीसरे जहाज़ को निशाना बनाया है. उल्लेखनीय है कि इन तीनों ही जहाज़ों में कई भारतीय नाविक भी सवार थे.
अमेरिका का आरोप है कि यह जहाज़ ईरानी तेल की ढुलाई करने की कोशिश कर रहा थाअमेरिका ने पुष्टि की है कि उसने गिनी-बसाऊ के झंडे वाले जहाज़ 'जलवीर' पर हमला किया है.
कि यह जहाज़ ओमान की खाड़ी के रास्ते ईरानी तेल की ढुलाई करने की कोशिश कर रहा था और उसने 'नाकेबंदी का उल्लंघन' किया. इससे पहले भारत ने दावा किया था कि अमेरिका ने ओमान के शिनास बंदरगाह के पास भारतीय नाविकों को ले जा रहे तीसरे जहाज़ पर हमला किया. इसमें 20 भारतीयों के सवार होने की जानकारी दी गई.
उन्होंने कहा, 11 जून को गिनी-बसाऊ का झंडा लिए जहाज़ 'एमटी जलवीर' शिनास पोर्ट के पास एक सिक्योरिटी इन्सिडेंट की जद में आ गया. इस जहाज़ पर 20 भारतीय नाविक हैं और सभी सुरक्षित बताए गए हैं. किसी के घायल होने या मौत की ख़बर नहीं है. एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने कहा, "क्रू को शिनास पोर्ट लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
अभी 6 लोगों को बाहर निकालना बाकी है.
" मंत्रालय हालात पर नज़र रख रहा है और विदेश मंत्रालय, विदेशों में भारतीय मिशन, भारतीय नौसेना और दूसरे ज़रूरी विभागों से लगातार संपर्क में है. मंत्रालय ने बताया कि इस समय 562 भारतीय नाविक भारत के झंडे वाले जहाज़ों पर मौजूद हैं. इनमें से 329 नाविक खाड़ी क्षेत्र में हैं. 233 नाविक ओमान की खाड़ी में हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों पर कहा- घरेलू काम और परिवार की देखभाल की क़ीमत 30 हजार रुपये महीना होनी चाहिएदिल्ली बस गैंगरेप मामला: सर्वाइवर का सवाल, 'मैं सेक्स वर्कर हूँ, क्या इसका मतलब यह है कि वे मेरा गैंगरेप करेंगे'मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने कहा कि पूरे खाड़ी क्षेत्र में कुल मिलाकर 18,000 से ज़्यादा भारतीय नाविक मौजूद हैं. ओमान तट के पास भारतीय क्रू मेंबर्स वाले जहाज़ पर हमला, विदेश मंत्रालय ने ये बतायासेंटकॉम ने इस हफ़्ते ओमान की खाड़ी में तीसरा जहाज़ को निशान बनाया सेंटकॉम के मुताबिक, इस हफ़्ते ओमान की खाड़ी में अमेरिकी बलों की ओर से निशाना बनाया गया यह तीसरा जहाज़ है.
इससे पहले 'मारिवेक्स' और 'सेटेबेलो' जहाज़ों पर भी हमले किए गए थे. दरअसल, 13 अप्रैल 2026 से अमेरिका ने होर्मुज़ स्ट्रेट में ईरानी बंदरगाहों की नाक़ेबंदी शुरू की थी. इस दौरान ईरान की ओर या ईरान से आने-जाने वाले जहाज़ों को रोका या वापस भेजा जा रहा है. है कि अब तक 134 जहाज़ों को अमेरिकी बलों ने वापस लौटा दिया है. 8 जहाज़ों ने आदेश नहीं माना, जिन पर हमला हुआ, इनमें 'सेटेबेलो' भी शामिल है.
अमेरिकी बलों का कहना है कि उन्होंने नाक़ाबंदी के बावजूद ऐसे 42 जहाज़ों को जाने के लिए रास्ता दिया, जो राहत सामग्री या चिकित्सा सहायता ले जा रहे थे. इस हफ़्ते भारतीय क्रू मेंबर्स वाले तीन जहाज़ों पर हमला हुआ है इस जहाज़ पर सोमवार यानी 8 जून को हमला हुआ था, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे. हालांकि, बाद में इन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. ओमान स्थित भारत के दूतावास ने इसकी पुष्टि की थी.
इस जहाज़ पर बुधवार यानी 10 जून को हमला हुआ, इसमें भी 24 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे. इस हमले में तीन भारतीय नाविक मारे गए. बाकी 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया. इस जहाज़ पर आज यानी 11 जून को हमला होने की सूचना सामने आई है.
इस पर 20 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा है कि अमेरिका ईरान पर "आज रात बहुत बड़ा हमला" करेगा. , "संयुक्त राज्य अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा.
ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार, वायु रक्षा प्रणाली और उसकी अधिकांश आक्रामक क्षमता पहले ही खत्म हो चुकी है.
" उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दावा किया कि निकट भविष्य में अमेरिका, ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र ख़ार्ग और अन्य ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर नियंत्रण स्थापित करेगा. साथ ही, ईरान के तेल और गैस बाजारों पर "पूर्ण नियंत्रण" हासिल करेगा. खार्ग द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. ईरान के अधिकांश कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप के टर्मिनल के माध्यम से होता है.
ख़ान 'सर' की गिरफ़्तारी पर कोर्ट की रोक, उनके वकील ने क्या कहा? न्यूज़क्लिक मामले में एफ़आईआर और ईडी जांच रद्द, दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में और क्या-क्या कहातुर्की के गृह मंत्री ने कहा था- इंशाअल्लाह यरूशलम भी मुक्त होगा, अब भिड़े अर्दोआन और नेतन्याहूईरान पर ट्रंप और नेतन्याहू की रणनीति क्यों नाकाम होती दिख रही है?
सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों पर कहा- घरेलू काम और परिवार की देखभाल की क़ीमत 30 हजार रुपये महीना होनी चाहिएतृणमूल कांग्रेस और उसके चुनाव चिह्न से ममता बनर्जी क्या नियंत्रण खो सकती हैं? जानिए वजहेंईरान पर ट्रंप और नेतन्याहू की रणनीति क्यों नाकाम होती दिख रही है?
एयर इंडिया विमान हादसा: 'पोती की याद आती है तो बिस्कुट याद आने लगते हैं, मौत यहाँ बेवजह आई थी'उत्तर कोरिया यात्रा के दौरान किम जोंग-उन के साथ शी जिनपिंग के मतभेद कहां दिखेराज्यसभा चुनाव: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जिस आधार पर रद्द हुआ, वो कितना सही है?
सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों पर कहा- घरेलू काम और परिवार की देखभाल की क़ीमत 30 हजार रुपये महीना होनी चाहिएदिल्ली बस गैंगरेप मामला: सर्वाइवर का सवाल, 'मैं सेक्स वर्कर हूँ, क्या इसका मतलब यह है कि वे मेरा गैंगरेप करेंगे'12 साल की बच्ची बनकर 14 महीने तक 37 साल की महिला ने कैसे दिया सबको धोखातुर्की के गृह मंत्री ने कहा था- इंशाअल्लाह यरूशलम भी मुक्त होगा, अब भिड़े अर्दोआन और नेतन्याहूतृणमूल कांग्रेस और उसके चुनाव चिह्न से ममता बनर्जी क्या नियंत्रण खो सकती हैं? जानिए वजहें
Philippines Latest News, Philippines Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में गांव-गांव बहेगी डिजिटल 'गंगा', 20 लाख परिवारों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़कर दिया जाएगा रोजगारसीएम योगी ने डिजिटल समावेशन को नई दिशा देने के लिए 'प्रॉजेक्ट गंगा' की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट के जरिए 20 लाख परिवारों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़कर रोजगार दिया जाएगा।
Read more »
Drishyam 3 Box Office: हार मानने को तैयार नहीं दृश्यम 3, Peddi की नाक के नीचे से उड़ाई मोटी रकम - drishyam 3 box office collection day 20 mohanlal movie did good earning in front of peddiDrishyam 3 Collecion Day 20: मोहनाल की दृश्यम 3 कमाई के मामले में अभिनेता रामचरण की पेड्डी के सामने हार मानने को तैयार नहीं है।
Read more »
दावों में कितना दम?: 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, नाम अभी तक गुप्त; ममता के पास कितना संख्याबलदावों में कितना दम?: 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा, नाम अभी तक गुप्त; ममता के पास कितना संख्याबल
Read more »
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर करोड़ों की लागत से बना बाउंड्रीवॉल और स्वागत द्वार, पार्किंग से लेकर ड्रेनेज तक का रखा गया खास ख्याल - ayodhyalucknow highway gets grand welcome gate boundary wallमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर 20.
Read more »
हाईटेक हो रही भारतीय नौसेना, दुश्मन की मिसाइल-ड्रोन को भटकाएंगे ये स्वदेशी जैमर - indian navy gets 20 advanced gnss jammers defence dealरक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम GNSS जैमर खरीदने हेतु 449 करोड़ का अनुबंध किया है।
Read more »
TMC में बगावत: काकोली घोष बोलीं- अभी भी संपर्क में हैं 20 सांसद, बढ़ सकता है आंकड़ा; कल्याण बनर्जी पर भड़कींTMC में बगावत: काकोली घोष बोलीं- अभी भी संपर्क में हैं 20 सांसद, बढ़ सकता है आंकड़ा; कल्याण बनर्जी पर भड़कीं tmc mp kakoli ghosh claims 20 party
Read more »




