काशी विश्वनाथ धाम के अलावा उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने के लिए जगहें हैं जैसे चौबेपुर, सारनाथ, नमो घाट, अस्सी घाट और बीएचयू का विश्वनाथ मंदिर.
काशी विश्वनाथ धाम के अलावा आप चौबेपुर के उमरहा स्थित स्वर्वेद मंदिर में भी सुकून के पल बिता सकते हैं. इस अनोखे मंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के 400 से ज्यादा दोहे अंकित किए गए हैं. इतना ही नहीं, मंदिर की बाहरी दीवारों पर भी कई प्रसंगों को उकेरा गया है, जो पर्यटको को बेहद ही लुभाते हैं. इसके अलावा आप नमो घाट पर भी नए साल का जश्न मना सकते हैं. यह घाट दुनिया का सबसे अनोखा और हाईटेक घाट है. इस घाट की कनेक्टिविटी जल,थल और नभ तीनो से है.
इस घाट पर नमो के आकार का चार स्कल्पचर बनाया गया है जो बेहद खूबसूरत है. इस घाट की लंबाई 1 किलोमीटर की है. इसके अलावा आप नए साल में सारनाथ में मस्ती और सुकून के पल बिता सकतें है. सारनाथ में म्यूजियम, बौद्ध मंदिर, मिनी जू, चिड़ियाघर सहित कई खास चींजे है. जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकतें हैं. वहीं, आप बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर में भी आप खूबसूरत पल बिता सकतें है. यह मंदिर सफेद संगमरमर के पत्थर की बनी है. इस मंदिर का शिखर देश का सबसे ऊंचा शिखर वाला मंदिर है. इस मंदिर के शिखर की ऊंचाई 252 फीट है. इसके अलावा आप अस्सी घाट पर भी नए साल का जश्न मना सकतें हैं. यहां आप नौकायन के साथ घाट पर खूबसूरत पल बिता सकतें हैं. यहां आप कई सारे स्ट्रीट फूड का स्वाद भी चख सकतें हैं
TRAVELS TOURISM NEW YEAR VARANASI UP
Philippines Latest News, Philippines Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लखनऊ में नए साल की खुशियां मनाने के लिए बेहतरीन जगहेंयह लेख लखनऊ में नए साल को मनाने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताता है।
Read more »
दिल्ली में नए साल का जश्न मनाने के लिए शानदार जगहें38 बैरक और किट्टू सू जैसी जगहें आपको यादगार और धमाकेदार न्यू ईयर पार्टी का मौका देती हैं.
Read more »
उत्तराखंड में बर्फबारी: नए साल का जश्न मनाने के लिए ये जगहें हैं परफेक्टदेवभूमि उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गयी है. हजारों की संख्या में सैलानी बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ों की चोटियों के बीच नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंच रहे हैं.
Read more »
नोएडा में नए साल मनाने के लिए बेहतरीन जगहेंनोएडा में नए साल की छुट्टियों के लिए यहां कुछ बेहतरीन जगहें दी गई हैं जहाँ आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं.
Read more »
बरेली से 200 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के धामबरेली के नजदीक उत्तराखंड में जागेश्वर धाम, मुक्तेश्वर और नीम करोली धाम जैसे धाम हैं जिनमें नए साल पर भी बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं.
Read more »
काशी में नए साल का उत्सव मनाने के अनोखे स्थानइस लेख में काशी विश्वनाथ धाम के अलावा नए साल का जश्न मनाने के लिए कुछ अनोखे स्थानों का विवरण दिया गया है।
Read more »




