आगरा कैंट स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस को रोकने को लेकर आरपीएफ जवानों और डिप्टी स्टेशन मास्टर डीएसएम के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरपीएफ जवानों ने डीएसएम नरेंद्र चाहर से मारपीट की, जिसके बाद चार आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया और जांच समिति गठित की...
आगरा कैंट स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस को रोकने को लेकर आरपीएफ जवानों और डिप्टी स्टेशन मास्टर के बीच विवाद हो गया।कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक डिप्टी स्टेशन मास्टर काे घसीटकर ले जाते हुए आरपीएफ जवानहीराकुंड एक्सप्रेस रोकने पर मारपीट की घटना।कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर रविवार सुबह हीराकुंड एक्सप्रेस को रोकने पर रेलवे पुलिस बल और डिप्टी स्टेशन मास्टर के बीच विवाद हो गया। आरपीएफ जवानों ने चेन पुलिंग के आरोप में पति-पत्नी को पकड़ लिया, डीएसएम ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि स्टेशन पर उतरी महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। ट्रेन के गार्ड को वॉकी-टॉकी से बात करके गाड़ी रोकी गई। विवाद बढ़ने पर आरपीएफ ने डीएसएम नरेंद्र चाहर से मारपीट कर दी। उन्हें प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए ले गए। जिससे रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया, वह मौके पर जुट गए। वहां मौजूद लोगों ने डीएसएम को घसीटने की वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। मामले में आरपीएफ के एएसआई मेघराज मीणा, बालकिशन, आरक्षी जितेंद्र और बदन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति गठित की गई है। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। कैंट रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हीराकुंड एक्सप्रेस रुकी। ट्रेन के चलते ही रुक गई। आरपीएफ के एएसआई मेघराज मीणा, बालकिशन, आरक्षी जितेंद्र और बदन सिंह समेत अन्य जवान चेन पुलिंग के आरोप में बी-3 कोच में सवार भुवनेश्नर निवासी आशीष कुमार और उनकी पत्नी रंजीता को पकड़ कर ले जाने लगे। प्लेटफॉर्म पर मौजूद डीएसएम नरेंद्र चाहर ने विरोध किया। आरपीएफ जवानों को बताया कि महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। हादसे की आशंका पर उन्होंने ट्रेन के गार्ड से वॉकी-टॉकी पर बात करके उसे रोकने को कहा। यात्री आशीष कुमार का भी यही कहना था कि पत्नी रंजीता ट्रेन रुकने पर कुछ सामान लेने उतरी थीं। इसी दौरान ट्रेन चल दी, वह घबरा गईं और दौड़कर चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास करने लगीं।वहीं, आरपीएफ जवान बी-3 कोच से चेन पुलिंग का आरोप लगा रहे थे। जिसे लेकर डीएसएम नरेंद्र चाहर और आरपीएफ जवानाें के बीच तड़का भड़की हो गई। आरपीएफ जवानों ने डीएसएम का कालर पकड़ लिया। मारपीट करते हुए आरपीएफ थाने की ओर ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरपीएफ जवान डीएसएम को प्लेटफार्म पर घसीटते हुए ले जाने लगे। आरपीएफ जवानों द्वारा डीएसएम की पिटाई से वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। मामले में स्टेशन प्रबंधक प्रवेंद्र प्रकाश का कहना है कि भुवनेश्वर से दंपती आ रहे थे। कैंट स्टेशन पर पत्नी कुछ सामान लेने उतरी थी। इस बीच ट्रेन चलने वह घबरा गई। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी। यह देख डीएसएम ने ट्रेन के गार्ड को वॉकी-टॉकी से इसकी जानकारी दी। महिला यात्री को सुरक्षित चढ़ाने के लिए ट्रेन को रोका गया था। जबकि आरपीएफ जवानों का कहना था कि ट्रेन में चेन पुलिंग की गई थी।साहब!
माफ कर दो, मैंने वीडियो बनाया...
CM योगी पर टिप्पणी करने वाला रफीक आगरा की हवालात में हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी वह दोनों यात्रियों को पूछताछ के लिए लेकर जा रहे थे। इस बीच डीएसएम वहां पहुंच गए। वसूली का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। इस बीच डीएसएम के साथ मारपीट की जानकारी होने पर रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। वह काम छोड़कर मौके पर जुट गए। आरपीएफ जवानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। रेलवे अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों काे समझाने पर मामला शांत हुआ। कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव व डिप्टी स्टेशन मास्टर ऑपरेटिंग एवं आरपीएफ के मध्य उत्पन्न विवाद से संबंधित प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के एएसआइ मेघराज मीणा, बालकिशन और आरक्षी जितेंद्र व बदन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।डॉ. शिवम शर्मा,मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज
RPF Assault Deputy Station Master Narendra Chahar Hirakud Express Chain Pulling Dispute Railway Police Suspension Uttar Pradesh News Agra Railway Incident Railway Employee Protest Agra News Agra Latest News Agra News In Hindi Agra Samachar
Philippines Latest News, Philippines Headlines
Similar News: You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रेलवे के नियमों में बड़ा बदलाव- RPF इंस्पेक्टर अब सीधे लगाएंगे जुर्माना, अधिनियम संशोधन के तहत नई व्यवस्था लागू - rpf inspectors can now directly impose fines under jan vishwas actआरपीएफ इंस्पेक्टर अब 'जन विश्वास अधिनियम' के तहत रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर सीधे जुर्माना लगा सकेंगे, जिससे त्वरित कार्रवाई और न्यायिक बोझ कम होगा। इस नई व्यवस्था से अवैध वेंडिंग, धूम्रपान और गंदगी फैलाने जैसे अपराधों पर मौके पर ही कार्रवाई होगी, साथ ही टीटीई को भी जुर्माना लगाने का अधिकार मिला...
Read more »
आगरा: आरपीएफ और डिप्टी स्टेशन मास्टर के बीच तीखी झड़प, प्लेटफॉर्म पर घसीटा - dispute between rpf personnel and deputy station master rpf dragged him along the platformआगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ जवानों और डिप्टी स्टेशन मास्टर के बीच हीरा कुंड एक्सप्रेस में चेन पुलिंग को लेकर विवाद हो गया। आरपीएफ पर वसूली का आरोप लगाते हुए डिप्टी स्टेशन मास्टर को घसीटा गया, जिसका वीडियो वायरल हुआ।
Read more »
आगरा में रेलवे स्टेशन पर विवाद: पुलिस ने स्टेशन अधीक्षक के दोनों हाथ पकड़ कर घसीटा, वीडियो वायरल | Agra Police Drag Station Superintendent By Both Hands Video Goes ViralDispute between Station Superintendent and Railway Police: आगरा में स्टेशन अधीक्षक को घसीटते हुए रेलवे पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों हाथों को पकड़ कर पुलिस वाले स्टेशन अधीक्षक को घसीटते ले जा रहे हैं।
Read more »
आगरा में RPF ने रेलवे अफसर को 300 मीटर घसीटा: थप्पड़ मारे; महिला को चेन पुलिंग के आरोप में पकड़ने पर टोक दिया थाAgra Cantt railway station RPF jawan deputy SS woman train stop controversy. Deputy SS dragged 300 meters. Follow latest updates.
Read more »
आगरा स्टेशन पर बवाल: चेन पुलिंग के आरोप में महिला को पकड़ा; RPF ने रेलवे अधिकारी को घसीटा, जांच शुरूAgra Cant Station Fight News: आगरा में आरपीएफ और रेलवे अफसर के बीच का विवाद गहरा गया है। महिला के चेन पुलिंग मामले में पकड़े जाने के बाद विवाद शुरू हुआ था।
Read more »
रेलवे अफसर से RPF की बदसलूकी, VIDEO: डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को गिराकर मारा, घसीटकर ले गए थाने; जानें पूरा विवादआगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन अधीक्षक (डिप्टी एसएस) नरेंद्र सिंह चाहर को आरपीएफ जवानों ने गिराकर मारा इस दौरान वे उन्हें घसीटते हुए आरपीएफ थाने ले गए।
Read more »




