अमेरिकी दुल्हन ने छपरा में भारतीय परंपरा से की शादी

शादी-विवाह News

अमेरिकी दुल्हन ने छपरा में भारतीय परंपरा से की शादी
अमेरिकी दुल्हनभारतीय परंपराशादी
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

एक अनोखी प्रेम कहानी का सुखद अंत हुआ है। अमेरिका से आई सेफियर ने भारतीय परंपरा से छपरा के मांझी निवासी आनंद कुमार सिंह से शादी रचाई।

छपरा में एक अद्भुत प्रेम कहानी का सुखद अंत हुआ है। अमेरिका से आई एक युवती सेफियर ने भारतीय परंपरा से छपरा के मांझी निवासी आनंद कुमार सिंह से शादी रचाई। सोमवार को चांदउपुर गांव के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से यह शादी संपन्न हुई। आनंद और सेफियर की मुलाकात अमेरिका में हुई थी, जहां दोनों एक ही रेस्टोरेंट में काम करते थे। नौकरी छोड़कर दोनों ने अपना बिजनेस शुरू किया। फिर आनंद ने शादी का प्रस्ताव रखा और सेफियर खुशी-खुशी मान गई। शादी करने बिहार पहुंची अमेरिकी दुल्हन आनंद मूल रूप से छपरा के मांझी

के चंदउपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम नागेन्द्र सिंह है। आनंद अमेरिका में नौकरी करते थे, जहां उनकी मुलाकात सेफियर से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी का फैसला किया। आनंद चाहते थे कि उनकी शादी भारतीय रीति-रिवाज से हो। सेफियर इस बात के लिए तुरंत राजी हो गईं। सोमवार को धूमधाम से शादी हुई। सेफियर रथ पर सवार होकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचीं। शादी में सभी रस्में पूरी की गईं। सेफियर ने पूरे उत्साह से सभी रस्मों में हिस्सा लिया।सेफियर और आनंद अब साथ में चलाते हैं रेस्टोरेंट दुल्हे आनंद ने बताया कि सेफियर मेरे साथ ही USA में काम करती थी। वहीं हमारी मुलाकात हुई। फिर हमने नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सेफियर को शादी के लिए प्रपोज किया तो वह मान गई। सेफियर के माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनके परिवार और दोस्त अमेरिका से छपरा इस शादी में शामिल होने आए। सेफियर के परिवार और दोस्तों ने भारतीय परंपराओं की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है। सेफियर ने भी भारतीय परंपराओं को सराहा और कहा कि उन्हें यहां बहुत अच्छा लग रहा है। अमेरिकी युवती सात फेरे लेने पहुंची बिहार, रेस्टोरेंट में जॉब करने के दौरान हुआ प्यार शादी से दो देशों और संस्कृतियों का मिलन यह अनोखी शादी छपरा के लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने इस अनोखे जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। यह शादी दो संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक बन गई। सेफियर के परिवार और दोस्तों ने न सिर्फ शादी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया बल्कि भारतीय संस्कृति को भी करीब से जाना और सराहा। इस शादी से दो देशों और संस्कृतियों के बीच एक नया रिश्ता कायम हुआ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

अमेरिकी दुल्हन भारतीय परंपरा शादी प्रेम कहानी छपरा

Philippines Latest News, Philippines Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेरिकी दुल्हन ने अपनाया भारतीय परंपरा, छपरा में शादी के रस्मों में शामिलअमेरिकी दुल्हन ने अपनाया भारतीय परंपरा, छपरा में शादी के रस्मों में शामिलछपरा जिले के चंदउपुर गांव में एक अमेरिकी लड़की सेफियर ने भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार अपनी शादी की. अमेरिकी लड़की सेफियर ने आनंद कुमार सिंह से शादी की और हिंदू परंपराओं को अपनाया।
Read more »

रोति में देरी पर शादी से इंकार, दूल्हे ने किसी और से कर ली शादीरोति में देरी पर शादी से इंकार, दूल्हे ने किसी और से कर ली शादीउत्तर प्रदेश में दूल्हे ने रोटी में देरी पर शादी से इंकार कर दिया और किसी और से शादी कर ली। दुल्हन और उसके परिवार को अपमानित होना पड़ा।
Read more »

बेंगलुरु में शादी रद्द, दूल्हे की नशे में धुत हरकतों से दुल्हन की मां ने लिया कठोर फैसलाबेंगलुरु में शादी रद्द, दूल्हे की नशे में धुत हरकतों से दुल्हन की मां ने लिया कठोर फैसलाएक बेंगलुरु शादी में दूल्हे और उसके दोस्तों ने शराब पीकर नशे में धुत होकर अनुचित व्यवहार किया। दुल्हन की मां ने इस घटना के बाद शादी रद्द कर दी।
Read more »

राजस्थान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कियाराजस्थान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कियालुटेरी दुल्हन ने अलग-अलग राज्यों में अमीर लड़कों से शादी की और सेटलमेंट के नाम पर वसूली की.
Read more »

पीवी सिंधु की शादीपीवी सिंधु की शादीभारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने 22 दिसंबर को उदयपुर में हैदराबाद के वेंकट दत्ता साई से शादी की। शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए।
Read more »

गोरखपुर दुल्हन शादी से पहले फरारगोरखपुर दुल्हन शादी से पहले फरारएक दुल्हन शादी समारोह के दौरान गोरखपुर से फरार हो गई। दुल्हन ने शादी से पहले नकदी, कपड़े और गहने लेकर भाग गई।
Read more »



Render Time: 2025-04-26 01:11:31