अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 104 भारतीयों को अमेरिका बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर लाया गया। ट्रंप सरकार के सख्त नागरिकता कानून के कारण अवैध प्रवासियों को उनके देशों में भेज दिया जा रहा है। अब सवाल यह है कि भारत में इन अवैध प्रवासियों पर क्या कार्रवाई होगी?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे दुनिया के कई देशों के अवैध प्रवासियों को अमेरिका वापस अपने अपने देशों में भेज रहा है। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे ऐसे ही 104 भारत ीयों को लेकर एक अमेरिकी विमान बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। ट्रंप सरकार बनने के बाद से ही नागरिकता कानून पर ट्रंप सरकार बेहद सख्त रूप अपनाए हुए है। यही कारण है कि अवैध प्रवासियों को उनके देशों में भेजा जा रहा है। विमान में 79 पुरुष, 23 महिलाएं और 12 बच्चे शामिल थे। अमेरिका में रहने वाले 14 लाख अवैध
प्रवासी भारतीयों पर निर्वासन की तलवार लटक रही है। सवाल यह है कि इन अवैध प्रवासियों पर भारत में कार्रवाई होगी या वे बच जाएंगे? पढ़िए स्टोरी। ट्रंप प्रशासन ने सीमाओं पर भी कर डाली सख्ती ट्रंप प्रशासन ने सीमाओं पर सख्ती कर दी और अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोगों को वापस उनके देशों में भेजने का संकल्प लिया। यह भी एक दुखद सपने की तरह है कि जिन्होंने अमेरिका में रहने का सपना देखा था, उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें कैदियों की तरह हथकड़ियों से बांधकर वापस इस तरह लाया जाएगा। क्या अवैध प्रवासियों पर भारत में अपराध दर्ज होगा? सबसे पहले तो पुलिस इस बारे में यह जांच करेगी कि अवैध प्रवासी किस तरीके से अमेरिका पहुंच गए। क्या उन्होंने 'डंकी रूट' इस्तेमाल करके ऐसा किया? इन प्रवासियों में से कई ऐसे भी हो सकते हैं जो पर्यटन वीजा लेकर अमेरिका प्रवास पर गए थे और बाद में अवसर पाकर वहीं अवैध रूप से निवास करने लगे। ऐसे लोगों पर भारत में कोई अपराध दर्ज नहीं होगा। कारण यह है कि इन्होंने अवैध रूप से रहने का अपराध अमेरिका में किया है भारत में नहीं। पुलिस इस एंगल से भी तफ्तीश करेगी कि क्या भारत में ये कोई क्राइम करके अमेरिका गए थे या फिर मानव तस्करी की सहायता से क्राइम करके 'डंकी रूट' का रास्ता अपनाकर अमेरिका भागे थे। ऐसे मामले सामने आए तो उन पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध दर्ज होने पर कितनी सजा का है प्रावधान? केस की धाराएं इस बात पर निर्भर करती हैं कि मुकदमे का प्रकार कैसा है। सामान्यत: ऐसे मामलों में एक वर्ष से सात वर्ष तक की सजा और आर्थिक दंड का प्रावधान है।अवैध प्रवासियों पर किन किन कानूनों में हो सकती है जांच? अमेरिका से भारत आए अवैध प्रवासियों पर नियमानुसार चार तरह से कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यदि पासपोर्ट में हेराफेरी की गई हो या फिर पासपोर्ट ही नष्ट कर दिया गया हो। तो नागरिकता अधिनियम 1955 और पासपोर्ट अधिनियम 1967 के नियम के अनुसार कार्रवाई करने का प्रावधान है। कोई प्रवासी भारतीय यदि अवैध तरीके से अपने देश से रकम या कोई संपत्ति बाहर ले गए हों, तो सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है। यदि मानव तस्करों को हवाला के माध्यम से डंकी रूट पहुंचाने के लिए रकम दी गई हो तो इनकम टैक्स अधिनियम 1961 में प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर सकता है। भारत की बॉर्डर अवैध रूप से पार करके दूसरे देश जाने वाले लोगों पर इमिग्रेशन अधिनियम 1983 के प्रावधानों में कार्रवाई करने का अधिकार है। क्या होता है डंकी रूट? भारत की सीमा पार करके अवैध रूप से अमेरिका या अन्य देशों की ओर भागने वाले लोग 'डंकी रूट' का रास्ता अपनाते हैं। आइए समझते हैं कि यह डंकी रूट क्या होता है? डंकी रूट एक ऐसा रास्ता होता है जो कई देशों से होकर गुजरता है। विदेश भागने वाले लोग अनाधिकृत रूप से इस रूट का उपयोग करके भागते हैं। यही कारण है कि भारत से विदेश की ओर भागने का जो रास्ता होता है उसे डंकी रूट कहा जाता है। किन देशों के लिए ज्यादा भागते हैं अवैध प्रवासी डंकी रूट के माध्यम से लोग ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा जैसे यूरोपीय और अमेरिकी देशों में भागकर शरण लेते हैं। इस रूट का उपयोग पहले पेशेवार अपराधी देश छोड़कर भागने के लिए करते थे। लेकिन अब बदली परिस्थितियों में विदेश में बसने का सपना देखने वाले हजारों लोग हैं, जो डंकी रूट का उपयोग करके अपनी पसंद के देशों में दाखिल हो जाते हैं। कदम कदम पर होता है खतरा डंकी रूट का इस्तेमाल करना बेहद जोखिमभरा होता है। कदम कदम पर खतरा बना रहता है। कई बार तो लोगों की मौत भी हो जाती है। कई देशों की सीमाओं को अवैध रूप से पार करना आसान नहीं होता, इसलिए यह काफी खतरनाक होता है। क्योंकि सीमा पर तैनात जवान घुसपैठियों को गोली मार देते हैं। कई बार विपरीत मौसम और खाने के अभाव में भूख से भी मौत हो जाती है
अवैध प्रवासन डंकी रूट अमेरिका भारत ट्रंप प्रशासन कानून अपराध
Philippines Latest News, Philippines Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिकी सेना अवैध प्रवासियों को भारत भेज रही हैअमेरिका अवैध प्रवासियों को अपने देश से बाहर निकालने के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है। इस कड़ी में, अमेरिकी सेना भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने के लिए एक विशेष उड़ान का संचालन कर रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, सी-17 विमान से प्रवासी भारतीय अमेरिका से भारत पहुंचने वाले हैं। यह उड़ान टेक्सास से शुरू होकर जर्मनी होते हुए अमृतसर में लैंड करेगी। इस उड़ान में लगभग 205 अवैध प्रवासी भारतीय हैं। अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 7.25 लाख है। अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी सीमा सुरक्षा को सख्ती से लागू कर रहा है और अवैध प्रवासियों को हटा रहा है।
Read more »
अमेरिका से भारत लौटे 104 अवैध भारतीयों को लेकर शशि थरूर का अमेरिका पर तीखा हमला104 अवैध भारतीयों को अमेरिका से भारत लाई गई, इस घटना पर शशि थरूर ने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें सैन्य विमान में रखने और हथकड़ी लगाने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को हथकड़ी न लगाएं और सैन्य विमान में न भेजें।
Read more »
डंकी रूट से अमेरिका जा चुके 104 प्रवासियों का सपना चकनाचूरडोनाल्ड ट्रंप के आदेश से डंकी रूट से अमेरिका पहुंच चुके 104 भारतीयों को भारत वापस भेजा गया है। ये प्रवासी धोखा खाकर अमेरिका पहुंचने के सपने को पूरा करने के लिए करीब करीब 40 लाख रुपये एजेंटों को चुका चुके थे। जंगल, पहाड़ और समुद्र का खतरनाक यात्रा, रास्ते में कई लोगों की मौत।
Read more »
आज की प्रमुख खबरें: दिल्ली में तेज धूप, प्रयागराज में महाकुंभ, अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्तीभारत में दिल्ली में धूप और ठंड, प्रयागराज में महाकुंभ का 13वां दिन, अमेरिका में अवैध प्रवासियों के निर्वासन शुरू, ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया
Read more »
अमेरिका का मिलिट्री प्लेन अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचाअमेरिकी सी-147 विमान से अवैध प्रवासियों का पहला जत्था भारत पहुंचा। इस विमान में 104 भारतीय सवार थे। यह विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा, जहां पुलिस और प्रशासन तैनात थे।
Read more »
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीय अब घर लौट चुके हैं104 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था और अब वे भारत वापस आ चुके हैं. ये लोग डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे. डंकी रूट से लोगों को कई देशों से होते हुए गैरकानूनी रूप से अमेरिका, कनाडा या यूरोप में पहुँचने में मदद मिलती है.
Read more »